मातोश्री के पास बीजेपी नेता पर कथित हमला, कंबोज बोले: उद्धव सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर कराया हमला

महाराष्ट्र में सियासी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे के मस्जिदों पर से लाउड स्पीकर्स को हटाने और ऐसा नहीं करने पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी के बाद राज्य सरकार पर एक बीजेपी नेता ने बड़ा आरोप लगाया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 22, 2022 10:10 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी और शिवसेना (BJP Vs Shiv Sena) में ठनती जा रही है। बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया है कि मुंबई में एक शादी से घर लौटते समय उन पर शिवसैनिकों ने हमला किया। इस हमले में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हमला सीएम उद्धव ठाकरे के निवास के पास किए जाने का आरोप है। बीजेपी नेता ने ट्वीट किया है कि वह न डरने वाले हैं न झुकने वाले हैं।

क्या आरोप लगाया है बीजेपी नेता ने?

Latest Videos

बीजेपी नेता मोहित कंबोज (Mohit Kamboj) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह एक शादी में शामिल होने गए थे और घर लौटते समय, उनकी गाड़ी रेंज रोवर्स कलानगर इलाके में एक रोड सिग्नल पर रुक गई। कंबोज के अनुसार अचानक सैकड़ों की भीड़ ने उनके वाहन पर हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए और दरवाज़े के हैंडल को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि वे लोग लगातार हमलावर थे। वहां मौजूद पुलिस भी कुछ मदद करने में असमर्थ थी। मोहित कंबोज ने कहा, मैं इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं और मेरी पार्टी बीएमसी में शिवसेना के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

कलानगर में मातोश्री स्थित है...

कलानगर वह जगह है जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Udhav Thackeray) का निजी घर मातोश्री (Mato shri) स्थित है। यहां वर्तमान में शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं भी जुटे रहते हैं। दरअसल, इन दिनों शिवसैनिकों की संख्या अधिक इसलिए है क्योंकि यहीं पर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) करने वाली हैं। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के पति रवि राणा (MLA Ravi Rana) भी विधायक हैं। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा: भ्रष्टाचार उजागर करने की प्रतिक्रिया है हमला

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Former CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि मोहित कंबोज भारतीय पर हमला सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली भाजपा की प्रतिक्रिया है। फडणवीस ने ट्वीट किया, "अगर आप महाराष्ट्र में सरकारी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो हमले कर यह संदेश दिया जाता है कि मैं तुम्हें मार दूंगा। हालांकि, महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी।"

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें