लगातार चुनाव प्रचार की वजह से बिगड़ी भाजपा नेता की सेहत, रैली में मंच पर ही बेहोश होकर गिरी पड़ीं

Published : Oct 20, 2019, 09:46 AM ISTUpdated : Oct 20, 2019, 09:57 AM IST
लगातार चुनाव प्रचार की वजह से बिगड़ी भाजपा नेता की सेहत, रैली में मंच पर ही बेहोश होकर गिरी पड़ीं

सार

मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है।

मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं। प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गयी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी बहन एवं बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे। भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चेंबर में बुलाकर गंदे जोक्स सुनाती है लेडी बॉस, इतना ही नहीं...29 साल के लड़के का दर्द वायरल
एक ईमेल…और खाली हो गईं 5 अदालतें! बॉम्बे हाई कोर्ट से नागपुर तक बम अलर्ट-साजिश या शरारत?