महाराष्ट्रः रायगढ़ में कारखाने में लगी आग, 3 की मौत,15 से ज्यादा घायल

Published : Nov 16, 2019, 03:37 PM IST
महाराष्ट्रः रायगढ़ में कारखाने में लगी आग, 3 की मौत,15 से ज्यादा घायल

सार

 घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था। 

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। शुक्रवार शाम को फर्म में अग्नि उपकरण प्रदर्शन के दौरान यह आग लगी। 

 सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ हादसा 

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा संभवत: यह प्रदर्शन कक्ष में सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ है। घटना का सही कारण पता करने के लिए जांच चल रही है।

आग नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां मौजूद सभी 18 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।  तीन अन्य की हालत नाजुक है और उन्हें मुंबई के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल