मुंबईवासियों को BMC की खतरनाक चेतावनी, कहा-जल्द इन इलाकों में रहने वाले लोग छोड़ दे घर, आने वाला है 'खतरा'

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। नगर निकाय ने अपनी चेतावनी में एस-वार्ड के ढलान वाले इलाकों में रहने वालों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है

Asianet News Hindi | Published : May 26, 2022 7:43 AM IST / Updated: May 26 2022, 01:34 PM IST

मुंबई (महाराष्ट्र). मानसून आने से पहले तेज आंधी-बारिश और भूस्खलन की खबरें आने लगती हैं। महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। जिसको लेकर मुंबई के नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। साथ ही बीएमसी के कर्मचारियों को लोगों की मदद करने के लिए लगा दिया है।

बीएमसी का अलर्ट-जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाएं लोग
दरअसल,  मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा मानसून के पूर्वानुमान के मद्देनजर बीएमसी ने यह चेतावनी जारी की है। बीएमसी का कहना है कि जल्द ही शहर में बारिश के साथ-साथ भूस्खलन भी हो सकता है। जिसके चलते यह चेतावनी ढलान वाले यानि घाटी इलाकों में रहने वालों के लिए जारी की है। जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।

जान-माल का नुकसान की जिम्मेदारी बीएमसी की नहीं होगी
बीएमसी ने जारी किए अपने नोटिस में कहा है कि वह प्राकृतिक आपदा के कारण कोई दुर्घटना या जान-माल का नुकसान होने पर वह जिम्मेदार नहीं होगा। क्योंकि मानसून के मौसम में भारी वर्षा से भूस्खलन और मकान ढहने और जान-माल के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। पिछले साल विक्रोली के सूर्य नगर झुग्गी बस्ती में भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए जल्द से जल्द से लोग ढलान और घाटी जैसे इलाकों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

इन इलाकों में जारी किया गया अलर्ट
बीएमसी और मौसम विभाग ने जिन इलाकों के लिए यह चेतावनी जारी की है। उनमें-विक्रोली पश्चिम में सूर्य नगर, पवई में इंदिरानगर, गौतम नगर, पासपोली, जयभीम नगर, गौतम नगर, भांडुप पश्चिम में रमाबाई अंबेडकर नगर 1 और 2, नारदास नगर, गाओंदेवी हिल , गावदेवी मार्ग, तेम्बीपाड़ा, रावते कंपाउंड, खिंडीपाड़ा, रामनगर, हनुमान नगर, अशोक हिल, नवजीवन सोसाइटी, तानाजी वाडी, दरगाह रोड शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-  राजस्थान में सुहाना मौसम : 40 से 50 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में आंधी-तूफान : 70 किमी की स्पीड से चली हवाएं, नाहरगढ़ पहाड़ी पर रात में दिखा दिन सा नजारा


 

Share this article
click me!