Bulli Bai Case: ओडिशा से एक और गिरफ्तारी, साइबर पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज

Published : Jan 21, 2022, 09:59 AM ISTUpdated : Jan 21, 2022, 10:13 AM IST
Bulli Bai Case: ओडिशा से एक और गिरफ्तारी, साइबर पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज

सार

मुंबई पुलिस अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले श्वेता सिंह (18), मयंक रावल (21) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया था।

मुंबई : बुल्ली बाई एप केस (Bulli Bai Case) में  मुंबई (Mumbai) की साइबर पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इस युवक को ओडिशा (odisha) से साइबर पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए युवक का नाम नीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है। वह MBA है। पुलिस ने जानकारी दी कि नीरज को जांच में मदद के लिए मुंबई लाया गया है। पुलिस के मुताबिक नीरज सिंह कथित तौर पर एप की योजना और उसे बनाने में शामिल था। 

वकील ने क्या कहा
वहीं पकड़े गए युवक नीरज सिंह के वकील पी राममोहन राव ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि नीरज एप की योजना बनाने और लॉन्च करने में शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि नीरज को मामले की जांच में मदद करने के लिए मुंबई ले जाया गया है। एक स्थानीय टीवी चैनल को नीरज के भाई ने बताया कि मुंबई पुलिस ने हमें बताया कि नीरज बुल्ली बाई एप पर एक कस्टमर था। उन्होंने कहा कि वह एप के लॉन्च में शामिल नहीं था। पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए यहां आई थी ताकि वह जांच में मदद कर सके। 

अब तक पांच गिरफ्तारियां
मुंबई पुलिस अब तक इस मामले में पांच गिरफ्तारियां कर चुकी है। नीरज सिंह से पहले चार लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। इससे पहले श्वेता सिंह (18), मयंक रावल (21) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया था।

क्या है बुली बाई एप केस
बुली बाई एप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि श्वेता ने एक अन्य आरोपी के साथ विवादास्पद ऐप को कंट्रोल करती थी। उसने ही ऐप का ट्विटर हैंडल भी बनाया था।

इसे भी पढ़ें-Bulli Bai case : बांद्रा कोर्ट ने आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

इसे भी पढ़ें-मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कर रहे 'Bulli bai' एप पर विवाद, पत्रकार तक बनीं निशाना, जानिए पूरा मामला

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट