फ्लाइट में एक्ट्रेस के साथ बिजनेसमैन ने की छेड़छाड़, गलत तरीके से छुआ, नाम गलत बताकर भागा..अब जेल पहुंचा

Published : Oct 20, 2021, 02:08 PM ISTUpdated : Oct 20, 2021, 02:11 PM IST
फ्लाइट में एक्ट्रेस के साथ बिजनेसमैन ने की छेड़छाड़, गलत तरीके से छुआ, नाम गलत बताकर भागा..अब जेल पहुंचा

सार

 आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन की कस्टडी में भेज दिया है। आरोपी का गाजियाबाद में एक बड़ा बिजनेस है और वह इसी के सिलसिले में मुंबई आता-जाता रहा है।

गाजियाबाद/ मुंबई. महिलाएं घर में हो या फिर अपने वर्क प्लेस पर अगर गंदी नजर रखने वाले लोग मौजूद हैं तो वह कहीं भी सुरक्षित नहीं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां गाजियाबाद के एक कारोबारी ने फ्लाइट में एक एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी की। बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ, शिकायत के बाद व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ्लाइट के लैंड होते ही कर दी छेड़छाड़
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 3 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी हुई। पीड़िता ने बताया कि वह उनका प्लेन जैसी ही छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल टर्मिनल पर लैंड हुआ, वे अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए खड़ी हुईं। तभी किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है।

यह भी पढ़ें-20 अक्टूबर का दिन ही क्यों PM मोदी ने कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन के लिए चुना, कहीं ये तो नहीं इसकी खास वजह

क्रू मेंबर को गलत नाम बताकर भागा कारोबारी
छेड़खानी की घटना के बाद एक्ट्रेस ने फ्लाइट में ही हंगामा किया, साथ ही केबिन क्रू के पास कंप्लेंट भी दर्ज करवाई। इसके बाद आरोपी ने अपनी हरकत पर एक्ट्रेस से माफी भी मांगी थी। आरोपी से जब क्रू मेंबर ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम भी गलत बताया था। उसने पहले अपना नाम राजीव बताया था। शुरू में राजीव नाम के शख्स की तलाश होती रही, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इससे बाद पुलिस ने एयरलाइन्स ने सभी यात्रियों का रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि आरोपी का असली नाम नितिन था।

यह भी पढ़ें-बेहद खूबसूरत है कुशीनगर..जानिए क्यों मशहूर है यह नगरी, आखिर क्या है इसका इतिहास..जिसे PM मोदी ने चुना

गाजियाबाद बड़ा कारोबारी है आरोपी
पुलिस ने एक्ट्रेस को नितिन की तस्वीर भेजी और इसके बाद उन्होंने आरोपी की सही पुष्टि की। फिर पुलिस ने 14 अक्टूबर को नितिन को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया। इसके बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन की कस्टडी में भेज दिया है। आरोपी का गाजियाबाद में एक बड़ा बिजनेस है और वह इसी के सिलसिले में मुंबई आता-जाता रहा है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट