तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुसी तेज रफ़्तार कार-7 की स्पॉट पर मौत, 5-5 लाख रु. देंगे एकनाथ शिंदे

Published : Nov 01, 2022, 09:56 AM ISTUpdated : Nov 01, 2022, 10:52 AM IST
तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुसी तेज रफ़्तार कार-7 की स्पॉट पर मौत, 5-5 लाख रु. देंगे एकनाथ शिंदे

सार

महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुस गई। घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। 

सोलापुर(Maharashtra). महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार तीर्थयात्रियों की भीड़ में घुस गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोलापुर सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की है।

बताया गया है कि यह हादसा शाम 6.45 बजे संगोला टाउन के पास हुआ। यहां 32 तीर्थयात्रियों का एक जत्था धार्मिक यात्रा के लिए जुटा था। यह यात्रा कोल्हापुर जिले के जत्थरवाड़ी से पंढरपुर पहुंचनी थी। जिस समय ये घटना हुई सड़क पर सारे तीर्थ यात्री इकट्ठा थे।

 

तेज रफ़्तार एसयूवी ने मारी टक्कर 
तीर्थयात्रियों का जो जत्था इस दुर्घटना का शिकार हुआ, वह तीन दिन पहले ही निकला था। इस बीच रविवार शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से इस जत्थे को टक्कर मार दी। बताया गया है कि ड्राइवर का कार से नियंत्रण छूट गया था।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video