
मुंबई. महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र के 329 गांवों पर बुरा असर पड़ा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने 154 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए बिग बी का शुक्रिया अदा किया है। सीएम ने ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह कदम कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों के पुनर्वास में मददगार साबित होगा। उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भी इतनी ही राशि दान की थी।
अमिताभ बच्चन से पहले रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए।
रिलायंस इंडस्ट्री ने सीएम रात कोष में 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने मुख्यमंत्री को चैक दिया।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।