लोगों को तकलीफ में देखकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

देश में कहीं भी आपदा आती है, छोटे हों या बड़े...सभी लोग मदद को आगे आते हैं। महाराष्ट्र में आई बाढ़ के बाद भी फिल्म और अन्य इंडस्ट्रीज के लोग मदद को आगे आए हैं। इनमें अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 20, 2019 9:58 AM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र के 329 गांवों पर बुरा असर पड़ा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने 154 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए बिग बी का शुक्रिया अदा किया है। सीएम ने ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने  कहा कि अमिताभ बच्चन का यह कदम कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों के पुनर्वास में मददगार साबित होगा। उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भी इतनी ही राशि दान की थी।

अमिताभ बच्चन से पहले रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए।

Latest Videos

 

रिलायंस इंडस्ट्री ने सीएम रात कोष में 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने मुख्यमंत्री को चैक दिया।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee