महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी की गई

Published : May 27, 2022, 06:00 PM ISTUpdated : May 28, 2022, 12:37 AM IST
महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी की गई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की एंजियोप्लास्टी मुंबई के लीलावती अस्पताल में की गई। राणे की 2009 में भी एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। शुक्रवार को वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। 

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर्स उनकी एंजियोप्लास्टी किया है। राणे की एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राणे की हालत स्थिर है और वह पहले से बेहतर हैं। डॉ जलील पारकर ने कहा कि राणे को आज यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हमने धमनी में एक स्टेंट डाला है। राणे की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।

दो दिनों में अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी

अस्पताल में पिता के साथ आए राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता की 2009 में एंजियोप्लास्टी हुई थी। वह यहां लीलावती अस्पताल में इस संबंधित नियमित जांच के लिए आते रहते हैं। डॉक्टर्स ने जांच के बाद एंजियोप्लास्टी की सलाह दी थी और आज उसे किया गया गया। कंकावली से भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता केा अस्पताल से अगले दो दिनों में छुट्टी मिल जाएगी। 

कौन हैं नारायण राणे?

नारायण राणे वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता नारायण राणे, हमेशा से महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। बीते दिनों सरकार और राणे में ठन गई थी और उनको राज्य सरकार ने अरेस्ट करवा दिया था। पूरे दिन चले इस हाईप्रोफाइल ड्रामा में राणे को देर रात में जमानत मिली। 

यह भी पढ़ें:

26 जवानों को ले जा रही बस 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरी, 7 जवानों की मौत-देखें लद्दाख हादसे की ताजा तस्वीर

Russia Ukraine War: भूखे-प्यासे भटकते डॉग्स को देखकर पसीजा इस बिजनेस वुमेन का दिल, पूरा होटल बना दिया शेल्टर

25वें जन्मदिन पर यहां अविवाहितों को दी जाती है 'सजा', दालचीनी से नहलाकर किया जाता है ये काम

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल