कोरोनावारस: जिम के पिछले रास्ते से पत्नी मीरा के संग बचते-बचाते भागे शाहिद कपूर..BMC ने किया जिम सील

Published : Mar 18, 2020, 05:06 PM IST
कोरोनावारस:  जिम के पिछले रास्ते से पत्नी मीरा के संग बचते-बचाते भागे शाहिद कपूर..BMC ने किया जिम सील

सार

कोरोनावायरस के खिलाफ देश ही नहीं, समूची दुनिया लड़ाई लड़ रही है, ऐसे में शाहिद कपूर की हरकत ने उन्हें जबर्दस्त आलोचना का शिकार बना दिया। वे आदेश के बाद भी जिस जिम में गए थे, BMC ने उसे सील कर दिया।

मुंबई.  कोरोनावायरस के खिलाफ देश ही नहीं, समूची दुनिया लड़ाई लड़ रही है, ऐसे में शाहिद कपूर की हरकत ने उन्हें जबर्दस्त आलोचना का शिकार बना दिया। वे आदेश के बाद भी जिस जिम में गए थे, BMC ने उसे सील कर दिया। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में देखते हुए राज्य सरकार ने ऐसी सभी जगहों को बंद करने के आदेश दिए हैं, जहां भीड़ जुटती है। यानी अगले आदेश तक महाराष्ट्र में जिम, स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। इस आदेश के बाद भी शाहिद कपूर जिस जिम में जाते थे, उसे खोले रखा गया। जब इसकी खबर BMC को पता चली, तो तुरंत एक टीम वहां पहुंची और जिम को सील कर दिया गया। इस बीच शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ जिम के पिछले रास्ते से निकल गए। वे मीडिया से बचते-बचाते निकले। यह मामला रविवार को सामने आया था। बुधवार को एंटी ग्रेविटी क्लब जिम को सील कर दिया गया।


मीडिया को देखकर जिम से निकल गए थे शाहिद
इस जिम को सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आदेश पर सील किया गया है। बताते हैं कि रविवार को शाहिद कपूर करीब 2 घंटे तक जिम में रहे। तभी किसी ने मीडियो को खबर कर दी। इस मामले को लेकर शाहिद कपूर की खूब आलोचना हो रही है। बीएमसी एच-वेस्ट वार्ड के सहायक नगर आयुक्त, विनायक विस्पुते ने दो टूक कहा कि अगर जिम ने आदेश का उल्लंघन किया है, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि, जिम के मालिक युधिष्ठिर जयसिंह ने सफाई दी कि शाहिद और मीरा उनके दोस्त हैं। वे सिर्फ उनसे मिलने आए थे। शाहिद चंडीगढ़ में जर्सी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां शूटिंग निरस्त होने पर वे मुंबई लौट आए थे। जिम में उनके कुछ इक्विपमेंट्स रखे थे। वे यही लेने आए थे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट