सावधान! हॉस्पिटल से कोरोना वायरस के 5 मरीज भागे, ढूंढने कि लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

Published : Mar 14, 2020, 03:36 PM ISTUpdated : Mar 14, 2020, 03:40 PM IST
सावधान! हॉस्पिटल से कोरोना वायरस के 5 मरीज भागे, ढूंढने कि लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

सार

कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक 82 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र से अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए हैं। 

नागपुर. कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक 82 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र से अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए हैं। 

 पूरे शहर में पुलिस की तैनाती 
दरअसल, यह लापरवाही का मामला नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का है। जहां शुक्रवार देर रात यहां के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती  कोरोना वायरस के संदिग्ध पांच मरीज नाश्ता के बाहने भाग गए। जैसे  ही इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगी तो पूरे शहर में पुलिस की तैनाती कर दी गई। हालांकि 3 मरीज वापस लौट आए हैं। लेकिन दो का अभी तक कोई पता नहीं सका है।

राज्य में हो चुकी है 17 मामलों की पुष्टि
बता दें कि  राज्य में अब तक  17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने बताया कि शुक्रवार को दो और नए मामले सामने आए हैं। एक अहमदनगर और दूसरा मुंबई का मरीज है। हालांकि इस मामले में प्रदेश ने सरकार नें अलर्ट जारी कर रखा है।

स्कल-कॉलेज बंद रहने के आदेश 
राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सरकार ने  पुणे और पिंपरी में सभी स्कूलों-कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर में सभी जिम, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर और थियेटर को बंद रखने का आदेश दिया है। 

भारत में 82 कोरोना वायरस के संदिग्ध
देश में कोरोना के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कुल 82 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें इटली के 16 नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 मामले, तेलंगाना में एक मामला, उत्तर प्रदेश में 11 मामले, लद्दाख में 3 मामले, तमिलनाडु में एक मामला, जम्मू-कश्मीर में 2 मामले, पंजाब में एक मामला, कर्नाटक में 7 मामले, आंध्र प्रदेश में एक मामला और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं।

पूरी दुनिया में 5081 लोगों की मौत
कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5081 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इसके संक्रमण में आने वालों की संख्या एक लाख 38 हजार 153 से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, 70 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले यूरोप में देखने को मिले हैं। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जब मोहम्मद सिराज को देखते ही गले लग फूट-फूटकर रोईं जनाई, आशा ताई के अंतिम दर्शन का सबसे भावुक Video
Ashok Kharat Viral Video: अशोक खरात की दरिंदगी का एक और वीडियो वायरल, कांप उठेगी रूह