भारत का ये शहर बना कोरोना का गढ़, 100 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा..सिर्फ 4 दिन में हुईं 46 मौतें

Published : Apr 13, 2020, 09:23 PM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 09:31 PM IST
भारत का ये शहर बना कोरोना का गढ़, 100 पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा..सिर्फ 4 दिन में हुईं 46 मौतें

सार

देश की आर्थिक राजधानी कहे जानी वाली मुंबई सिटी अब ऐसा शहर बन गया है। जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले 4 दिनों में यहां 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई. करोना का कहर वैसे तो पूरे देश में है। लेकिन, महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। सरकार इसे रोकने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है, फिर भी रोज नए-नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत का यह राज्य कोरोना संक्रमित मरीजों का गढ़ बन गया है। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हुई हैं।

100 के पार पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
देश की आर्थिक राजधानी कहे जानी वाली मुंबई सिटी अब ऐसा शहर बन गया है। जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले 4 दिनों में यहां 46 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ सोमवार के दिन खबर लिखे जाने तक 9 मरीजों ने दम तोड़ा।

माया नगरी सामने आए 1549 मरीज
मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो यहां कोरोना संक्रमित संख्या 1549 तक पहुंच गई है। बीएमसी ने यहां करीब यहां 80 स्क्रीनिंग सेंटर बनाए हैं। जहां लोगों की जांच की जा रही है। यहां मरने वालों में सबसे कम उम्र 42 साल और सबसे ज्यादा की 87 साल है।

2006 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 160 लोगों की हुई मौत 
 बता दें कि अभी तक महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 2006 तक पहुंच गया है। यहां कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पूरे प्रदेश में 160 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ रविवार को राज्य में 22 लोगों की जान गई थी। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

WATCH VIDEO: 6.5 करोड़ का घर, खाने पर भी पहरा! मुंबई में ‘ओनली वेज’ शर्त पर क्यों मचा बवाल?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश