27 की उम्र में मेयर, 29 में MLA फिर 44 की उम्र में CM बनकर देवेंद्र फडणवीस ने बनाए थे रिकॉर्ड

Published : Oct 24, 2019, 12:00 PM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 12:01 PM IST
27 की उम्र में मेयर, 29 में MLA फिर 44 की उम्र में CM बनकर देवेंद्र फडणवीस ने बनाए थे रिकॉर्ड

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिन्होंने बेहद कम उम्र में राजनीति की शुरुआत की, लेकिन  समय के साथ एक पर एक सफलता हासिल करते हुए बुलंदी पर चढ़ते गए।

मुख्यमंत्री 2019 के विधानसभा चुनाव में नागपुर साउथ वेस्ट सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

नागपुर/ मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिन्होंने बेहद कम उम्र में राजनीति की शुरुआत की, लेकिन  समय के साथ एक पर एक सफलता हासिल करते हुए बुलंदी पर चढ़ते गए। फडणवीस का जन्म विदर्भ के नागपुर में हुआ था। पिता गंगाधर फडणवीस एमएलसी थे। बचपन से ही घर में राजनीतिक माहौल मिला।

संघ का बैकग्राउंड और युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से राजनीति की शुरुआत करने वाले बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने बहुत ही कम समय में राजनीतिक के कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। मात्र 27 साल की उम्र में नागपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके दो साल बाद ही पार्टी के टिकट पर नागपुर से विधायक चुने गए। उस वक्त देवेंद्र की उम्र महज 29 साल थी।


बनाए ये चार रिकॉर्ड, तीसरा अटूट
49 साल के देवेंद्र फडणवीस को संघ और पार्टी दोनों का प्रिय बताया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो इन्हें नागपुर की ओर से देश को दिया गया उपहार भी बता चुके हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मराठा क्षत्रप शरद पवार के बाद फडणवीस दूसरे नेता हैं जो सबसे कम उम्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। शरद पवार 37 साल की उम्र में सीएम बने थे। जबकि देवेंद्र 44 साल की उम्र में सीएम बने। इतना ही नहीं शिवसेना के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (1995-99) के बाद राज्य के सीएम बनने वाले दूसरे ब्राह्मण नेता हैं। बीजेपी के इस नेता के नाम महाराष्ट्र का पहला मुख्यमंत्री भी बनने का रिकॉर्ड दर्ज है।  पांच साल पहले 21 साल बाद मुख्यमंत्री बनने वाले ऐसे नेता थे, जो विदर्भ से आते थे।

कई नेताओं को पछाड़ा
मुख्यमंत्री बनने से पहले देवेंद्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया। इस नेता के नेतृत्व में 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी शिवसेना से अलग होकर चुनाव में उतरी। पार्टी ने उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की और अपने दम पर सरकार बनाने का दावा ठोका। माना जाता है कि नितिन गडकरी जैसे कई दिग्गजों को पछाड़कर फडणवीस मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हुए थे। बाद में शिवसेना भी बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो गई।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

क्रिमिनल संग फोटो पर हुआ था विवाद
भाजपा के इस मुख्यमंत्री की फोटो काफी चर्चा में आई थी। तब इसपर खूब विवाद हुआ था और मुख्यमंत्री हाउस को सफाई देनी पड़ी थी। दरअसल, मुख्यमंत्री की जो फोटो वायरल हुई थी उसमें वो गैंगस्टर कमलाकर किसन ऊर्फ बाबा बोड़के के साथ दिखे थे। बोड़के पर कई मामले थे जिसमें हत्या जैसे अपराध भी शामिल थे। हालांकि वो कई मामलों में बारी हो गया था और तब कुछ मामले कोर्ट में लंबित थे।  सफाई में सीएम ऑफिस ने कहा था कि तस्वीर मुंबई स्थित हवाड़े परिवार के एक स्टोर उद्घाटन के लिए न्योता देने के दौरान की थी। मुलाक़ात के दौरान हवाड़े परिवार के साथ बोड़के भी आया था। मुख्यमंत्री को उसके आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी।

लॉ की डिग्री, बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्टग्रैजुएट
फडणवीस जुझारू नेता हैं। काफी पढ़े-लिखे भी। इन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। साथ ही बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। बीजेपी का ये नेता इकोनॉमी पर दो किताबें भी लिख चुका है। फडणवीस की शादी 2005 में हुई थी। पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है। वो एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट और वेस्ट इंडिया की कॉरपोरेट हेड हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

High Return Scam: Facebook-TikTok स्टोर के नाम पर ठाणे में 1.17 करोड़ की ठगी, कैसे फंसा शख्स?
Mumbai Teen Murder: क्या 19 साल की लड़की के लिए प्यार बना ज़हर? जलन, गुस्सा और साजिश की खौफनाक कहानी