शिकायत के बाद कवायद, अब महाराष्ट्र में चुनाव में ज्यादा खर्चे की जांच करेगी समिति

Published : Mar 03, 2020, 08:41 PM IST
शिकायत के बाद कवायद, अब महाराष्ट्र में चुनाव में ज्यादा खर्चे की जांच करेगी समिति

सार

शिकायतकर्ताओं में से एक ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए पंडाल लगाने में नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

बीड. औरंगाबाद के संभागीय उपायुक्त ने पिछले साल लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान बीड जिला अधिकारियों द्वारा किए गए ज्यादा खर्चे की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।

चुनाव अधिकारियों पर पंडाल लगाने के लिए 9 करोड़ खर्च करने का आरोप

शिकायतकर्ताओं में से एक ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए पंडाल लगाने में नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए। सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि छह अधिकारियों की एक समिति इस मामले में की गई चार शिकायतों की जांच करेगी और 17 मार्च तक रिपोर्ट जमा करेगी।

सादेक बाबामिया इनामदार ने थी शिकायत

औरंगाबाद संभागीय उपायुक्त वर्षा ठाकुर गुहे ने एक आधिकारिक पत्र में कहा कि ये शिकायतें भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति मराठवाड़ा, कार्यकर्ता अन्ना हजारे नीत भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन और एक अनाम आदमी ने की है और यह शिकायत मुंबई में मुख्य चुनाव अधिकारी को मिली है।

भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति मराठवाड़ा के अध्यक्ष सादेक बाबामिया इनामदार ने आठ जनवरी को शिकायत की थी। इसकी जांच की गई और तीन फरवरी को रिपोर्ट जमा की गई। पत्र में कहा गया है कि अन्य शिकायतों के साथ इसकी दोबारा जांच होगी।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये फल खा लिए तो राम नाम सत्य, मुंबई से सामने आया डरावना Video
Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत