58 साल के एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री, जानें अब तक कौन-कौन रहा सीएम

शिवसेना के बागी विधायक और उद्धव सरकार को सत्ता से हटाने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें कि 1960 से अब तक महाराष्ट्र में 19 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे ने 20वें सीएम के तौर पर शपथ ली है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 30, 2022 12:08 PM IST / Updated: Jun 30 2022, 08:42 PM IST

Maharashtra: शिवसेना के बागी विधायक और उद्धव सरकार को सत्ता से हटाने वाले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को बधाई दी है। इससे पहले देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नए सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान किया था। वहीं शिंदे ने कहा कि बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाया और सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी मुझे मौका दिया। इसके लिए मैं मोदीजी और अमित शाह का शुक्रगुजार हूं। बता दें कि एकनाथ शिंदे गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।  

महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे : 
बता दें कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से ही हर कोई यही मानकर चल रहा था कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम बनेंगे। वहीं एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। लेकिन गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हैं।

शिंदे से पहले ये 19 लोग बने महाराष्ट्र के सीएम : 
एकनाथ शिंदे से पहले महाराष्ट्र में 19 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 

मुख्यमंत्रीसीटकब तक रहे
यशवंतराव चव्हाणकराड उत्तर1 मई 1960 से 20 नवंबर, 1962 तक
मारुतराव कन्नमवारसावली20 नवंबर, 1962 से 24 नवंबर, 1963 तक
पीके सावंतचिपलूण25 नवंबर 1963 से 5 दिसंबर 1963
वसंतराव नाइकपुसाद1 मार्च 1967 से 13 मार्च 1972 तक, 13 मार्च 1972 से 21 फरवरी 1975 तक
शंकरराव चव्हाणभोकर21 फरवरी 1975 से 17 मई 1977
वसंतदादा पाटिलसांगली5 मार्च 1978 से 18 जुलाई 1978 तक
शरद पवारबारामती18 जुलाई 1978 से 17 फरवरी 1980
एआर अंतुलेश्रीवर्द्धन9 जून 1980 से 21 जनवरी 1982
बाबा साहेब भोंसलेनेहरु नगर21 जनवरी 1982 से 2 फरवरी 1983 तक
वसंतदादा पाटिलसांगली2 फरवरी 1983 से 3 जून 1985 तक
शिवाजीराव पाटिल निलंगेकरनिलंगा3 जून 1985 से 12 मार्च 1986 तक 
शरद पवार बारामती 26 जून 1988 से 4 मार्च 1990 तक, 4 मार्च 1990 से 25 जून 1991 तक
सुधाकर राव नाइकपुसाद25 जून 1991 से 6 मार्च 1993 तक
शरद पवार बारामती6 मार्च 1993 14 मार्च 1995 तक 
मनोहर जोशीदादर14 मार्च 1995 से 1 फरवरी 1999 तक
नारायण राणेमालवन1 फरवरी 1999 से 18 अक्टूबर 1999 तक
विलासराव देशमुखलातूर सिटी18 अक्टूबर 1999 से 18 जनवरी 2003 तक
सुशील कुमार शिंदेसोलापुर साउथ18 जनवरी 2003 से 1 नवंबर 2004 तक
विलासराव देशमुखलातूर सिटी1 नवंबर 2004 से 8 दिसंबर 2008 तक
अशोक चव्हाणभोकर8 दिसंबर 2008 से 7 नवंबर 2009 तक, 7 नवंबर 2009 से 11 नवंबर 2010 तक
पृथ्वीराज चव्हाण एमएलसी11 नवंबर 2010 से 28 सितंबर 2014 तक
देवेन्द्र फडणवीसनागपुर दक्षिण पश्चिम31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक 
देवेन्द्र फडणवीसनागपुर दक्षिण पश्चिम23 नवंबर 2019 से 28 नवंबर 2019 तक 
उद्धव ठाकरेएमएलसी28 नवंबर 2019 से 29 जून 2022 तक 

कौन हैं एकनाथ शिंदे : 
9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंद के पॉलिटिकल सफर की शुरूआत तो काफी पहले हो चुकी थी लेकिन वे विधायक पहली बार 2004 में बने थे। इससे पहले 1997 में शिवसेना के टिकट पर ठाणे नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ा और जीते। 2001 में वे ठाणे नगर निगम में सदन के नेता बने और 2004 तक इस पद पर बने रहे। हालांकि, शिवसेना में उनकी एंट्री 1980 में हो गई थी जब बालासाहेब ठाकरे से प्रभावित होकर उन्होंने शिवसेना ज्वाइन कर ली थी। शिंदे ठाणे की कोपरी-पांचपखाड़ी सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं। शिवसेना में उनकी छवि एक कट्टर कार्यकर्ता की रही है। 

ये भी देखें : 

कौन हैं एकनाथ शिंदे, जिन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में मचा दी उथल-पुथल, हिला दी उद्धव ठाकरे की कुर्सी...

 

Share this article
click me!