शाहरुख से कम नहीं बेटे की फैंस फॉलोइंग, आर्यन खान की एक झलक देखने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे लोग

Published : Oct 30, 2021, 11:02 AM ISTUpdated : Oct 30, 2021, 03:22 PM IST
शाहरुख से कम नहीं बेटे की फैंस फॉलोइंग, आर्यन खान की एक झलक देखने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे लोग

सार

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)के बेटे आर्यन (Aryan Khan) को करीब तीन हफ्ते के बाद जेल से रिहाई मिल गई है। आर्यन के लिए जेल से लेकर गिरफ्तारी तक ये दिन काफी मुश्किल भरे रहे। आर्यन के जेल से छूटने पर मन्नत में भी सभी लोग बहुत ही ज्यादा दुखी देखे जा रहे हैं। दो दिन पहले 28 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन की जमानत पर मुहर लगाई तो फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।  

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Khan Druges case) में शनिवार को एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के परिवार और प्रशसंकों के लिए खुशियों से भरा दिन है। मामले में आरोपी आर्यन खान (Aryan Khan) की आज आर्थर जेल रोड की सेंट्रल जेल से रिहाई हो गई है। ऐसे में शाहरुख के लेकर आर्यन के प्रशसंकों तक में खुशी देखी जा रही है। शाहरुख के घर मन्नत से लेकर जेल तक प्रशसंकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग एक झलक पाने के लिए कतार लगाए देखे जा रहे हैं। एक्टर के घर के बाहर पटाखे और जश्न मनाने की पूरी तैयारी है। 

बता दें कि आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद खान परिवार से लेकर पूरा बॉलीवुड भी काफी खुश है। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है। इधर, शाहरुख खान के फैंस भी आर्यन की रिहाई से खुश हैं और उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में बांद्रा स्थित शाहरुख खान के सीफेसिंग बंगले ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए हैं। आर्यन जेल से रिहा होकर घर पहुंच रहे हैं।

'मन्नत' में जश्न का माहौल : आर्यन के इंतजार रोशन हुआ शाहरुख का घर, बाहर फैंस,अंदर मां गौरी के चेहरे पर मुस्कान

आर्यन के स्वागत के लिए मन्नत भी तैयार
आर्यन खान के सर्पोट में फैंस शुक्रवार रात से अपने फेवरिट स्टार को सपोर्ट देने पहुंच गए थे। आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख का पूरा परिवार खुश है और स्वागत करने की तैयारी में जुट गया है। आर्यन के आने की खुशी में ‘मन्नत’ (Shah Rukh Khan) को लड़ियों और लाइटों से सजाया गया है। शाहरुख खान के बंगले के बाहर मौजूद एक फैन ने बताया कि लड़ियों और लाइट्स से भरा टेम्पो मन्नत में गया और शाम को कुछ लोग मन्नत के टेरैस पर लड़ियां लगाते हुए दिखाई दिए।

Aryan Khan Drugs Case: कौन हैं क्रूज पार्टी के ऑर्गेनाइजर काशिफ खान?, नवाब मलिक के आरोपों पर क्या खुलकर बोले

मन्नत में आर्यन खान का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किए जाने की तैयारी है। ऐसे में आर्यन के चेहरे पर स्माइल लाने के लिए और उन्हें खुश करने के लिए शाहरुख खान और गौनी ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार देर शाम शाहरुख के सबसे ऊपरी हिस्से पर लड़ियों की जगमगाहट देखी गई। शाहरुख खान के फैंस और सपोर्टर पिछले दो दिन से उनके बंगले के बाहर खड़े हैं और आर्यन की झलक देखने को बेताब हैं।

मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में भीड़
आर्यन के घर के बाहर प्रशंसकों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। आसपास के एरिया में भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। मन्नत के बंगले के बाहर भीड़ के चलते पानी की बोतलें और समोसे बेचने वाले हॉकरों की कमाई हो रही है।

"

Malik vs Wankhede: खुला दाढ़ी वाले का राज, नवाब बोले- क्रूज पर था फैशन टीवी का हेड कासिफ, सेक्स रैकेट भी चलाता

एक प्रशंसक 27 दिन से रोज मन्नत के बाहर आ रहा है
मन्नत के बाहर मौजूद लोग शाहरुख के समर्थन वाले बैनर के साथ खड़े देखे जा रहे हैं। उनमें से एक ने कहा- आज 27वां दिन है कि मैं और मेरे दोस्त यहां आए हैं। हम शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। मैं बांद्रा ईस्ट में पला-बढ़ा हूं। मैं इस जगह के साथ एक खास बॉन्डिंग महसूस करता हूं।

आर्यन को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई शाहरुख के गानों पर बैंड बजा रहा है तो कोई बैंड बाजे के साथ पहुंचा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने