केमिकल फैक्ट्री में काम रहे थे मजदूर, अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट और फिर मच गई चीख-पुकार

Published : Aug 18, 2020, 09:27 AM IST
केमिकल फैक्ट्री में काम रहे थे मजदूर, अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट और फिर मच गई चीख-पुकार

सार

महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। हादसा सोमवार रात को हुआ। यह घटना पालघर की नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में हुआ। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। महाराष्ट्र में एक दिन में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दोपहर को मुंबई की एक मशहूर मार्केट में आग लगी थी।

पालघर, महाराष्ट्र.  एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। हादसा सोमवार रात को हुआ। यह घटना पालघर की नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में हुआ। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

मुंबई में भी हुआ हादसा...
साउथ मुंबई के सबसे पुराने मार्केट क्रॉफोर्ड में सोमवार को फिर आग लगने की घटना सामने आई थी। आग पर काबू पाने करीब दर्जनभर फायरबिग्रेड की गाड़ियां लगानी पड़ीं। आग की वजह सामने नहीं आई है। इससे पहले 11 जून को भी इस मार्केट में आ लगी थी। इससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई थी। यह मार्केट फैशन सामग्री के लिए काफी प्रसिद्ध है।  लोकमान्य तिलक मार्ग स्थित इस मार्केट में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। इससे आग बेकाबू नहीं हो सकी। फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 की आग बताया है। यानी जरा-सी देरी पर यह विकराल रूप ले लेती।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?