शाहरुख खान के बंगले के पास लगी भीषण आग, एक विदेशी महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

Published : Mar 19, 2020, 01:47 PM IST
शाहरुख खान के बंगले के पास लगी भीषण आग, एक विदेशी महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

सार

 महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। तो वहीं इसी बीच मुंबई से एक और दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें एक विदेश महिला की मौत हो गई।

मुंबई, महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। तो वहीं मुंबई से एक और दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें एक विदेश महिला की मौत हो गई।

आग पर पा लिया गया है काबू
दरअसल, आग लगने का यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में हुआ। जहां मौके पर एक 20 साल की युवती की मौत हो गई और वहीं एक युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि आग पर मौके पर पहंची दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया है।

शाहरुख खान के बंगले के पास लगी आग
जानकारी के मुताबिक, जिस बहूमंजिला इमारत में आग लगी वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास बताई जा रही है। हालांक अभी तक आग के लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने बयाया कि मरने वाली युवती करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट