रातोंरात स्टार बन गई ये कामवाली बाई, जानिए क्यों पूरे देश से इनको आ रहे फोन

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम है गीता काले वह पुणे के रहने वाली है। वह लोगों के घरों में जाकर घरेलू काम करती है। उसने अपने काम के लिए एक अलग अंदाज में विजिटिंग कार्ड बनवा रखा है। जिसको लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 8, 2019 9:16 AM IST / Updated: Nov 08 2019, 02:47 PM IST

पणे (महाराष्ट्र). सोशल मीडिया के इस युग में इंसान कभी-कभी रातोंरात स्टार बना जाता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां एक काम करने वाली का एक  विजिटिंग कार्ड वायरल हो गया है। इसके चलते उसके पास से पूरे देश से रोज सैंकड़ों फोन आ रहे हैं।

लोगों के घरो में जाकर काम करती है गीता 
दरअसल, हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम है गीता काले वह पुणे के रहने वाली है। वह लोगों के घरों में जाकर घरेलू काम करती है। उसने अपने काम के लिए एक अलग अंदाज में विजिटिंग कार्ड बनवा रखा है। जिसको लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यह कार्ड इस साल का विजिटिंग कार्ड ऑफ ईयर तक बता रहे हैं। 

Latest Videos

रातोंरात स्टार बन गई गीता काले
गीता काले ने अपने कार्ड पर जो लिखवाया वह भी रोचक है। उसमें लिखा है-'घर काम मौसी इन बाधवान, इसके साथ उस पर उसने वो सारे काम लिख रखे हैं जो वह काम कर सकती है। साथ गीता ने अपने कामों का रेट भी इसमें लिख रखा है। कई लोग उसको फोन करके काम के लिए बुला रहे हैं। वह रातों रात सोशल मीडिया में चर्चा में आ गई है। 

ऐसे चर्चा में आ गई गीता काले
एक दिन जब गीता को किसी ने काम से निकाल दिया तो वह रोज की तरह  धनश्री शिंदे के यहां काम करने गई थी। लेकिन वह काफी तनाव में थी। अपनी काम वाली बाई को तनाव में देखकर धनश्री शिंदे ने पूछा क्या हो गया, आप उदास क्यों हो। इसके बाद गीता ने काम से निकाल देने वाली बात युवती को बताई। धनश्री डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी। उसने कहा आप चिंता मत करो हम कुछ नया करते हैं। इसके बाद   धनश्री गीता का एक  विजिटिंग कार्ड डिजाइन करके बना दिया और कहा कि इसको अपनी सोसाइटी में बांट देना।  वहीं धनश्री ने भी इसको सोशल प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया। जिसके चलते यह कार्ड वायरल हो गया और गीता के पास देशभर से काम करवाने के लिए फोन आने लगे। आलम ये था कि आखिर में गीता को अपना मोबाइल बंद करना पड़ा।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev