बारातियों के साथ घंटों तक डांस करने में मस्त रहा दूल्हा, उधर मंडप में दुल्हन के एक्शन पर मचा हाहाकार

Published : Jan 03, 2023, 10:09 AM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 10:22 AM IST
बारातियों के साथ घंटों तक डांस करने में मस्त रहा दूल्हा, उधर मंडप में दुल्हन के एक्शन पर मचा हाहाकार

सार

शादी में अपने दोस्तों के साथ दूल्हा भी डांस करने लगा। घण्टों जब दूल्हा डांस करने में ही मशगूल रहा तो दुल्हन को काफी गुस्सा आया।

बुलढाणा( Maharashtra).  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में अपने दोस्तों के साथ दूल्हा भी डांस करने लगा। घंटो जब दूल्हा डांस करने में ही मशगूल रहा तो दुल्हन को काफी गुस्सा आया। जब काफी देर बाद भी दूल्हे का डांस खत्म नहीं हुआ तो नाराज दुल्हन ने अपने दोस्त के साथ ही शादी रचाकर सात फेरे ले लिए। जिससे शादी में हड़कम्प मच गया।

मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव का है। यहां लड़की के घर दूल्हा तय समय पर बारात लेकर आया था। बारात मुहूर्त के मुताबिक पहले ही लेट थी। वहीं, चारों ओर लाउड म्यूजिक बज रहा था। बाराती कूद-कूद कर डांस करने में मस्त थे। एक तरफ मुहूर्त निकला जा रहा था, दूसरी तरफ बाराती अंदर आने की जहमत ही नहीं कर रहे थे। सब डांस में ही बिजी थे। अपने दोस्तों को नाचते देख दूल्हे से रहा नहीं गया और वह भी कार से उतरकर शराबी दोस्तों के बीच घुसकर नाचने लगा।

घण्टों बाद भी नही आया दूल्हा तो दुल्हन को आया गुस्सा
शाम 4 बजे से लेकर रात के 8 बज गए लेकिन बारातियों का डांस नहीं रुका। जब दुल्हन के पिता ने डांस रोकने को कहा तो नशे में धुत बारातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट किया। अपने परिवारवालों के साथ मारपीट से दुल्हन को गुस्सा आ गया और शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़कीवालों ने शादी तोड़ दी, और बारातियों को भगा दिया।

बदनामी के डर से हुआ अनोखा फैसला
शादी टूटने के बाद लड़की के घरवालों ने बदनामी से बचने के लिए पंचायत बुलाई तो फैसला किया गया कि घर में सजे मंडप में ही शादी होगी पर दूल्हा कोई और होगा। घरवालों ने नया दामाद ढूंढना शुरू किया तो उन्हें मेहमानों में से एक लड़का भा गया। लड़के ने भी हामी भर दी। खास बात तो यह रही कि दुल्हन उस लड़के को पहले से जानती थी और उसी मंडप में दोनों ने ही सात फेरे ले लिए।

अगले ही दिन दूल्हे ने भी रचाई दूसरी शादी
हैरानी की बात ये है कि इस घटना के अगले गई दिन नाचने वाले दूल्हे ने भी नई लड़की ढूंढकर शादी रचा ली। खास बात यह रही कि दूसरे दिन की शादी में दूल्हा तो दूर दूल्हे के किसी रिलेटिव ने भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Civic Body Elections: बीएमसी चुनाव की तारीख तय, क्या बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति?
SHOCKING! पैर की मालिश के बहाने सांप से कटवाकर पत्नी को मार डाला, 3 साल बाद खुला राज