मिनिस्टर ने मुंह फेरा, तो पब्लिक ने ऐसे कर दी फजीहत

Published : Aug 10, 2019, 01:20 PM IST
मिनिस्टर ने मुंह फेरा, तो पब्लिक ने ऐसे कर दी फजीहत

सार

आरोप है कि हादसों को कम करने के लिए लोकनिर्माण मंत्री कोई कदम नहीं उठा रहे। कार्यकर्ताओं ने गड्‌ढों में मंत्री एकनाथ का चित्र बनाकर जताया विरोध।

मुंबई: मुंबई और ठाणे में लगातार हो रही भारी बारिश नगर पालिका के पुख्ता इंतजामों को खोखला साबित कर रही है। बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इनसे लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नगर पालिका और लोकनिर्माण मंत्री कोई सुध नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते सामाजिक कार्यकर्ता इस समस्या का अनोखे तरीके से विरोध कर रहे हैं। वे सड़कों के गड्‌ढों पर ही लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे का चित्र बना रहे हैं।

गड्ढे गिनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक सर्वे के अनुसार, मुंबई में 508 सड़कों पर 30 हजार से ज्यादा गड्‌ढे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन लाड ने पिछले साल 26934 गड्‌ढे खोजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज कराया था। मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र में पिछले दिनों भारी बारिश हुई है। जगह-जगह निचले इलाकों में पानी भर गया है। मीठी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दहिसर क्षेत्र में सड़क पर कई गड्ढे हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। हादसे की आशंका भी रहती है। बारिश में इससे परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की अपील की है। सड़क के बीचों बीच हुए गड्ढों को भरने के लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन व्यस्त सड़क का इस तरह से धंसना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की अस्थायी मरम्मत हुई। एक दिन बाद ही यह फिर धंस गई। उसके बाद इसे ठीक नहीं किया गया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक