
सांगली, महाराष्ट्र. कहने को बकरी शाकाहारी जानवर है। उसे तो खाने में हरी-हरी पत्तियां चाहिए। लेकिन इस बकरी के जीभ पर कुछ अलग स्वाद चढ़ा हुआ है। इस बकरी को रोज अंडे खाने चाहिए। वो भी एक-दो नहीं, दिनभर में 8-10। इसी वजह से यह बकरी सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस बकरी को मांसाहारी तक कहने लगे हैं। हालांकि अंडा मांसाहार है या शाकाहार..यह बहस का मुद्दा है।
यह बकरी सांगली जिले के वजार गांव के दत्तात्रेय जाधव फॉर्म हाउस में पली हुई है। कुछ लोगों ने ट्वीटर पर लिखा है-'संडे हो या मंडे, यह बकरी रोज खाती है अंडे।' जाधव फार्म हाउस के मालिक दत्तात्रेय जाधव ने बताया कि कुछ महीने पहले की बात है। उनके फार्म हाउस से रोज अंडे गायब हो रहे थे। उन्हें लगा कि कोई चोरी कर रहा होगा। फिर उन्हें सांप आदि का भी डर लगा। बाद में जब पड़ताल की, तब बकरी की हरकत सामने आई। देखा, बकरी यह अंडे खा रही थी।
जाधव ने बताया कि पहले तो उन्हें डर लगा कि अंडे खाने से बकरी को कोई बीमारी न लग जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि बकरी ज्यादा दूध देने लगी। इसके बाद उन्होंने खुद बकरी को अंडे खिलाना शुरू कर दिया। पहले यह बकरी 3-4 अंडे खाती थी। अब दिनभर में करीब 10 अंडे। जाधव बताते हैं कि यह सभी जानते हैं कि अंडों में प्रोटीन होता है। जाधव बताते हैं कि इस बकरी से निकले दूध से बने मक्खन में बड़ा स्वाद होता है। ऐसा उन्होंने पढ़ा है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।