कोरोना से महाराष्ट्र में हालत भयावह, नागपुर में लगा लॉकडाउन..जानिए क्या खुला क्या रहेगा बंद

Published : Mar 11, 2021, 02:03 PM ISTUpdated : Mar 11, 2021, 02:18 PM IST
कोरोना से महाराष्ट्र में हालत भयावह, नागपुर में लगा लॉकडाउन..जानिए क्या खुला क्या रहेगा बंद

सार

नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे। नागपुर नगर निगम ने कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों में आ रहे हैं।

नागपुर । महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। यह जानकारी नागपुर के पालक (प्रभारी) मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे।

जानिए ये बड़ी बातें
-नागपुर में पिछले दिन कोरोना के एक हजार 513 नए केस आए हैं।
-नागपुर में अबतक कोरोना के दो लाख 43 हजार 726 मामले सामने आ चुके हैं।
-नागपुर में चार हजार 877 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह मृतकों की कुल संख्या अब 52 हजार 610 हो गई 
-महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22 लाख 52 हजार 57 हो गई।
-कल 54 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या अब 52 हजार 610 हो गई है।

आज आए सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार, देश में बीते दिन 18 हजार 100 लोग कोरोना से ठीक  हुए हैं। अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 85 हजार 561 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 58 हजार 189 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि एक करोड़ 9 लाख 38 हजार 146 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 89 हजार 226 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BIG REVEAL: धर्म बदलने का दबाव, यौन उत्पीड़न...नासिक में MNC ऑफिस का काला सच उजागर
19 Minute 34 Second Viral Video से दहशत: महाराष्ट्र के गांव में अनजाने खौफ के बीच लोगों ने लिया एक बड़ा फैसला