कड़ाके की ठंड में 5 माह के बच्चे को मां ने पानी में डुबोकर मार डाला, फिर पुलिस को सुनाई हैरान करने वाली कहानी

Published : Dec 26, 2021, 09:55 PM ISTUpdated : Dec 26, 2021, 09:57 PM IST
कड़ाके की ठंड में 5 माह के बच्चे को मां ने पानी में डुबोकर मार डाला, फिर पुलिस को सुनाई हैरान करने वाली कहानी

सार

यह मामला ठाणे जिले के कलवा इलाका का है। जहां एक 5 माह के बच्ची की लाश पानी से भर ड्रम से बरामद की गई थी। वहीं आरोपी महिला ने अपने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो बच्ची  पड़ोसियों के पानी के ड्रम में तैरती हुई मिली। 

मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 माह के बच्ची को मां ने ही दर्दनाक मौत देकर मार डाला। पहले तो महिला मासूम की हत्या के बाद झूठी कहानी बनाती रही, लेकिन पुलिस ने जब मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आई तो सारा राज खुलकर बाहर आ गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने ही अपने जिगर के टुकड़े को मारा है।

पानी से भर ड्रम में पड़ा था मासूम का शव
दरअसल, यह मामला ठाणे जिले के कलवा इलाका का है। जहां एक 5 माह के बच्ची की लाश पानी से भर ड्रम से बरामद की गई थी। वहीं आरोपी महिला ने अपने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो बच्ची  पड़ोसियों के पानी के ड्रम में तैरती हुई मिली। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चे पानी में डूबने से नहीं बल्कि उसकी मां ने हत्या की है।

महिला ने पुलिस को सुनाई अलग ही कहानी
बता दें कि पुलिस पूछताछ में महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। इसके लोकर पुलिस का शक और गहरा गया। फिर महिला टूट गई और खुद ही सारी कहानी बयां कर दी। महिला ने बताया कि बच्चे को बार-बार खांसी आ रही थी। जिसके बाद बच्चे को खांसी की दवा पिलाई लेकिन ओवरडोज हो जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। बच्चे सांसे थम जाने से मैं डर गई थी, इसलिए पड़ोसियों के पानी के ड्रम में बच्चे के शव को फेंक आई।

कहीं झूठी कहानी तो नहीं बना रही महिला...
वहीं इस मामले में पुलिस पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने बताया कि महिला से अभी पूछताछ की जा रही है। कहीं वो झूठ तो नहीं बोल रही है, दवा के ओवरडोज से बच्चे की जान गई है या फिर उसने जानबूझकर उसकी हत्या की है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।  

यह भी पढ़ें-पत्नी ने पूरी शराब पीकर कर दी खत्म, पति आया तो नशे में डूबी हुई थी..फिर हुआ कुछ ऐसा की बीवी को मार डाला

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल भाई-बहन ने तोड़ी सारी मर्यादाएं, शादी कर बने पति-पत्नि, विवाह से पहले गर्भवती भी हुई लड़की

वुमेंस डे पर 2 भाइयों ने लड़की के प्यार में साथ दी जान, दोनों के हाथ पर लिखे मिले गर्लफ्रेंड के नाम

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट