भाई और बहन के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं। 

वैशाली। बिहार (Bihar) के वैशाली (Vaishali) में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में एक-दूसरे से शादी (Cousins ​​and Sister Married) कर ली। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला भगवानपुर प्रखंड के एक गांव का है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की गांव के ही मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं। लड़की 4 माह की गर्भवती भी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी मिल रही है कि भाई और बहन के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं। दोनों के घर भी आसपास हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। ऐसे में किसी को इनके रिश्ते पर जरा सा शक भी नहीं हुआ। बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।

लड़की की मांग में सिंदूर भरा, फिर पहनाया मंगलसूत्र
वायरल वीडियो में एक लड़का सिंघोरा (सिंदूर रखने वाला डब्बा) से चुटकी में सिंदूर लेता है और लड़की की मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालता है और लड़की के गले में पहना देता है। ये सारी रस्में करते हुए लड़के ने वीडियो बनाया और खुद ही वायरल भी कर दिया। गांव वालों को पता चला तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि शादी करने के बाद लड़का बाइक से अपनी चचेरी बहन को अपनी नई दुल्हन बनाकर घर लेकर पहुंच गया। सभी लड़का और लड़की को देख रहे थे। इसके बाद से इलाके में भाई-बहन के शादी की चर्चा जोरों पर है।

वुमेंस डे पर 2 भाइयों ने लड़की के प्यार में साथ दी जान, दोनों के हाथ पर लिखे मिले गर्लफ्रेंड के नाम

केरल: डेंटल की छात्रा को शूट कर दोस्त ने भी किया सुसाइड, सहेलियों ने बताया- 3 बजे क्या हुआ था...

कत्ल तक पहुंची छोटी सी लव स्टोरी: 9वीं क्लास के छात्र की स्कूल में हत्या, इंटरवल में शुरू हुआ खूनी खेल