महाराष्ट्र: नहीं माने बागी उम्मीदवार, कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से सस्पेंड किया

Published : Oct 11, 2019, 10:30 AM IST
महाराष्ट्र: नहीं माने बागी उम्मीदवार, कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से सस्पेंड किया

सार

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक सेवकभाऊ वाघाये और रामरतन बापू राउत को गुरुवार को निलंबित कर दिया।


मुंबई(Mumbai). कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक सेवकभाऊ वाघाये और रामरतन बापू राउत को गुरुवार को निलंबित कर दिया।

वाघाये भंडारा जिले की सकोली सीट से और राउत गोंदिया जिले के अमगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने यहां एक बयान जारी कर दोनों के निलंबन की जानकारी दी। मुंबई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम टिकट बंटवारे को लेकर बगावत पर उतर आए हैं।

निरूपम ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और कुछ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी मुंबई में कुछ सीटों को छोड़कर बुरी तरह से हार जाएगी। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेताओं ने निरूपम की आलोचना की थी और उन्हें चुप रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। कई पूर्व मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदार भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चौहान विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिति शिंदे भी सोलापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लोकल ट्रेनें थमीं, सड़कें डूबीं: मुंबई में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
केतन अग्रवाल केस: पोते की मौत के 17 दिन बाद दादा का निधन, परिवार का दावा-'सदमा नहीं सह पाए'