राहुल गांधी की महाराष्ट्र रैली पर यूपी CM योगी का तंज- मुझे पता चला, अब BJP की जीत 100% पक्की

Published : Oct 14, 2019, 11:29 AM IST
राहुल गांधी की महाराष्ट्र रैली पर यूपी CM योगी का तंज- मुझे पता चला, अब BJP की जीत 100% पक्की

सार

सीएम योगी ने कहा, ‘‘गांधी जिस भी पार्टी का समर्थन करने जा रहे हैं, उसका हारना तय है। गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस तथा राकांपा की हार तय कर दी है।’’

यवतमाल(Yavatmal).  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी का मतलब है कि भाजपा ‘‘100 प्रतिशत’’ जीतने जा रही है।

उमरखेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों ने इस कदम के जरिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा स्थापित की।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे नांदेड हवाईअड्डे पर मालूम चला कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में रैलियां संबोधित करने वाले हैं। गांधी का महाराष्ट्र में पहुंचने का मतलब है कि भाजपा 100 फीसदी चुनाव जीतने जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जिस भी पार्टी का समर्थन करने जा रहे हैं, उसका हारना तय है। गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस तथा राकांपा की हार तय कर दी है।’’

भाजपा उम्मीदवार नामदेव ससाने के लिए प्रचार के दौरान आदित्यनाथ ने लोगों से किसानों के कल्याण के लिए योजनाओं को गति देने के वास्ते भाजपा को वोट देने की अपील की।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट