दोनों हाथों में घड़ी पहनते हैं आदित्य ठाकरे, देखें आलीशान घर के अंदर की भव्य तस्वीरें

आदित्य से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें हम बताने जा रहे हैं। शिवसेना वारिस आदित्य सिर्फ राजनेता ही नहीं कवि और गीतकार भी हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 1:59 PM IST / Updated: Oct 24 2019, 07:48 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना प्रमुख और बाल ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे ने प्रचंड जीत दर्ज की है। आदित्य ने वर्ली विधानसभा सीट से करीब 65 हजार से ज्यादा वोटों के साथ जीत हासिल की। बाल ठाकरे के पोते आदित्य को राजनीति विरासत में मिली है लेकिन वह चुनाव लड़ने वाले घर के पहले सदस्य हैं। आपको बता दें कि 11 करोड़ संपत्ति के मालिक एक आलीशान बंग्ले में रहने वाले आदित्य अपने दादा बाल ठाकरे की तरह घड़ी पहनते हैं।

वर्ली सीट पर उनके सामने और कोई प्रतिद्दंदी नहीं था। राजनीति में ऑफिसियल कदम रखने वाले आदित्य करोडों संपत्ति के मालिक हैं और उनसे जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं जो आपको हैरान कर दें। आदित्य से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें हम बताने जा रहे हैं। शिवसेना वारिस आदित्य सिर्फ राजनेता ही नहीं कवि और गीतकार भी हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। साढ़े 6 लाख से ज्यादा की कीमत की एक BMW और 11 करोड़ की संपत्ति रखने वाले आदित्य अब वर्ली से विधायक बनेंगे।

Latest Videos

दादा की पुरानी घड़ी उनके ही स्टाइल में पहनते हैं 

आदित्य महाराष्ट्र एक अमीर और शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं। आदित्य महाराष्ट्र में राजनीति और बिजनेस को रिमोट कंट्रोल से चलाने वाले बाल ठाकरे के पोते हैं। आदित्य अपने दादा बाल ठाकरे के काफी करीब थे वह हमेशा अपने दादा को याद करते हैं, इतना ही नहीं अपने दादा की पुरानी घड़ी पहनते हैं और उनके ही स्टाइल में बाएं हाथ में बांधते हैं।

दोनों हाथों में पहते हैं घड़ी- 

एक बात और जो आदित्य के फोटोज देखकर समझ में आती है कि वो दोनों हाथों में घड़ी पहनते हैं। आदित्य के गेटअप में हैंड वॉच हमेशा होती है। इसिलए वह टेक और नॉर्मल दो वॉच हमेशा पहनते हैं। उनके बाएं और दाएं दोनों हाथों में घड़ी रहती है। आदित्य का घर मातोश्री काफी चर्चा में रहा है। उनके संपत्ति और घर की बात की जाए तो वह करीब  10 हजार स्‍क्‍वायर फीट में फैले एक आलीशान बंगले में रहते हैं जिसकी तस्वीरें कभी बाहर नहीं आतीं।

8 मंजि‍ला इमारत है घर- 

आदित्य के पास एक नहीं दो बड़े बंगले हैं। एक पुराना मातोश्री बंगला तो एक दूसरा मातोश्री बंगला। दूसरा बंगला 8 मंजि‍ला इमारत है जो मुंबई कें बांद्रा-कलानगर में बना है। यह पहले मातोश्री बंगले के सामने ही बनाया गया है। नए आशियाने की जमीन को आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे नें 11 करोड 60 लाख में खरीदा था। 2016 को इसे खरीदा गया था। घर के अंदर का इंटिरियर करीब एक साल में बनकर तैयार किया गया था। इस घर में हर एक मंजिल पर ठाकरे परिवार का एक व्‍यक्‍त‍ि रहता है। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे दो बेटे हैं आदित्य और तेजस ठाकरे। 

घर के अंदर है हॉल हाइटेक जिम और स्वीमिंग पूल- 

यह बंग्ला इतना आलीशान और भव्य है कि इससी एक झलक देख लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। किसी सपनों के महल जैसा आदित्य का घर करोड़ों की कीमत रखता है। इसमें 3 ड्युप्लेक्स फ्लेट हैं, 5 बेडरुम, स्टडी रुम, होम थिएटर, स्विमिंग पूल, हायटेक जिम, और बड़ा हॉल है। दो प्रवेश द्वार, एक प्रवेश द्वार कलानगर से  है जो पुराने घर की ओर जाता है और दूसरा बीकेसी के तरफ जाने वाली रोड पर जाता है। यहां तक की घर के अंदर बाल ठाकरे से जुड़ी सभी चीजें संजोकर रखी गई हैं। मातोश्री के अंदर की ये फोटो पहली बार सामने आई थी जब आदित्य नामांकन भरने से पहले अपने स्वर्गीय दादा को प्रणाम करके निकले थे।

आदित्य कविताएं लिखते हैं- 

राजनीति में सक्रिय आदित्य कविताएं और गीत भी लिखते हैं। वह कई शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं जिन्हें सम्मानित किया जा चुका है। आदित्य को महाराष्ट्र की जनता का बहुत प्यार मिला है है। यह पता चलता है कि उन्हें 65 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि यह उनका पहला चुनाव था। आदित्य फिल्म इंडस्ट्री में काफी दोस्त हैं, वह दिशा पटानी को डिनर डेट पर ले जाकर चर्चा में आ गए थे। सितारों के साथ उनकी फोटोज हमेशा वायरल होती रहती हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज