2 लोगों को PM मोदी के हेलीकॉप्टर की फोटो खींचना पड़ा भारी, एक्शन में ATS अफसर...

Published : Oct 20, 2019, 12:26 PM ISTUpdated : Oct 20, 2019, 12:34 PM IST
2 लोगों को PM मोदी के हेलीकॉप्टर की फोटो खींचना पड़ा भारी, एक्शन में  ATS अफसर...

सार

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नागपुर हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तस्वीरें खींचने को लेकर दो लोगों से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर प्रधानमंत्री की हेलीकॉप्टर की तस्वीरें मिली थीं।

नागपुर. महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने नागपुर हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तस्वीरें खींचने को लेकर दो लोगों से पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर प्रधानमंत्री की हेलीकॉप्टर की तस्वीरें मिली थीं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में हैं और इसके अनुसार, प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर या वाहन की फोटो नहीं खींची जा सकती है।

एक रैली के दौरान खींची थी उन्होंने ये फोटो
सूचना के अनुसार, मोदी गत रविवार को नागपुर हवाई अड्डे पर एक हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में महाराष्ट्र में भंडारा जिले के साकोली शहर में गए थे। वह वहां एक रैली को संबोधित करने गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट