साइरस मिस्त्री के बाद अब बीजेपी विधायक नितेश राणे की कार का एक्सीडेंट, सवार था पूरा परिवार

Published : Sep 06, 2022, 01:20 PM IST
  साइरस मिस्त्री के बाद अब बीजेपी विधायक नितेश राणे की कार का एक्सीडेंट, सवार था पूरा परिवार

सार

महाराष्ट्र में दो दिन पहले हुए कोरोबारी सायरस मिस्त्री के एक्सीडेंट के बाद अब एक और हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे की कार को टक्कर मार दी। इस दौरान कार में उनका पूरा परिवार सवार था। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।   


मुंबई. महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ट्रक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक नितेश राणे की कार को टक्कर मार दी। यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। सड़क हादसे के दौरान विधायक राणे अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं नितेश राणे बाल-बाल बच गए।  स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। बता दें कि दो दिन पहले ही कारोबारी सायरस मिस्त्री की महाराष्ट्र हाइवे पर कार एक्सीडेंट में मौत हुई है।

लालबागचा राजा गणेश पंडाल में पूजा करने के लिए मुंबई जा रहे थे विधायक
दरअसल, यह हादसा मुंबई-पुणे स्टेट हाइवे के उर्स टोल प्लाजा पर हुआ। बताया जा रहा है कि विधायक नितेश राणे अपने परिवार के साथ
लालबागचा राजा गणेश पंडाल में पूजा करने के लिए मुंबई जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कार में सवार किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।

पुलिस ने बताई हादसे की पूरी कहानी
विधायक नितेश राणे के टक्कर के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की और टक्कर मारने वाले ट्रक  ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा विधायक सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से लालबागचा राजा गणपति पंडाल में दर्शन करने गए थे। जब उनकी कार शाम को टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। कार में  विधायक की पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार भी सवार थे। इस हादसे में नीतेश राणे और उनके परिवार को चोट नहीं आई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कार ड्राइवर को नहीं पकड़ सकी है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल