वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला पहला राज्य होगा। प्रदेश के हर जिलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को मिलने वाले 50 हजार अनुदान को बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है।
मुंबई : महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने शुक्रवार को अपना तीसरा बजट (Maharashtra Budget 2022) पेश किया। इस बजट में गरीब किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि महाराष्ट्र एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला पहला राज्य होगा। प्रदेश के हर जिलों में महिलाओं के लिए अस्पताल खोले जाएंगे। नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को मिलने वाले 50 हजार अनुदान को बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। इसके साथ ही थर्ड जेंडर के लिए अलग से राशन कार्ड का ऐलान किया गया है। जानिए बजट में किसे क्या मिला...
महिलाओं पर फोकस
महिला एवं बाल विकास विभाग को 2 हजार 472 करोड़ देने का ऐलान
महिला किसानों को वित्तीय सब्सिडी देने की घोषणा
महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने के लिए सतारा का महिला सुरक्षा मॉडल प्रोजेक्ट राज्य भर में लागू किया जाएगा
सभी जिलों में स्थापित होंगे महिला अस्पताल
स्वास्थ्य के लिए बजट में क्या खास
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट में 11000 करोड़ रुपए का ऐलान
हर जिले में टेलीमेडिसिन अस्पताल बनेंगे, इसके लिए 3,183 करोड़ आवंटित
15 लाख 87 हजार नागरिकों को दी गई कोरोना की बूस्टर खुराक
टाटा कैंसर रिसर्च सेंटर को रायगढ़ के खानपुर जमीन दी जाएगी
8 मोबाइल कैंसर वाहन उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके लिए 8 करोड़ रुपये का प्रावधान
40 वर्ष से अधिक आयु के सभी सरकारी कर्मचारियों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा,इस पर सरकार 250 करोड़ रुपए खर्च करेगी
पुणे शहर में 300 एकड़ में बनेगी इंद्राणी मेडिसिटी, एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी इलाज
कृषि क्षेत्र में ये ऐलान
कोंकण और परभणी कृषि विश्वविद्यालय को 50-50 करोड़ देने का ऐलान
बालासाहेब ठाकरे के नाम से हिंगोली में कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा
42 लाख 12 हजार किसानों को 50 हजार की जगह नियमित कर्ज अदायगी अब 75 हजार की सब्सिडी मिलेगी
प्रदेश में कृषि उपज समिति के लिए 10 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद
कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार दिए जाएंगे, 20 लाख किसानों को होगा फायदा
बुल हॉर्स वेटेरिनरी हॉस्पिटल, मुंबई के लिए 10 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान
कपास और सोयाबीन के लिए 1000 करोड़, विदर्भ और मराठवाड़ा में विशेष कार्य योजना का ऐलान
युवाओं का भविष्य बनाएगी सरकार
युवाओं के लिए विशेष अवसर पैदा करने के लिए स्टार्ट-अप के लिए 100 करोड़ रुपए का सरकारी स्टार्ट-अप फंड
कौशल रोजगार उद्यमिता एवं नवाचार विभाग को 615 करोड़
लता मंगेशकर के नाम पर केंद्र स्थापित करने के लिए 100 करोड़
शिवाजी विश्वविद्यालय में केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपए
रत्नागिरी, मुंबई में उप-केंद्र के लिए 2 करोड़ रुपए
महापुरुषों के नाम पर अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए तीन करोड़
एसी-एसटी वर्ग के लिए बजट में क्या
अनुसूचित जाति घटक योजना के लिए 12,230 करोड़
सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग को 2876 करोड़
आदिवासी छात्रावासों में प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों के लिए स्व-योजना
पालघर व गढ़चिरौली में कातकरी व माड़िया गोंड समुदायों के लिए बनेंगे बहुउद्देशीय परिसर
ये भी बड़े ऐलान
नवी मुंबई में स्थापित होगा महाराष्ट्र भवन। कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के दूसरे चरण के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे
जल संसाधन विभाग को 13 हजार 252 करोड़ देने का ऐलान किया गया
कोयना बांध क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण जल पर्यटन परियोजना का होगा निर्माण
पालघर को पर्यटन स्थल के रूप में बी श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा
अजंता एलोरा के लिए व्यापक विकास योजना का ऐलान किया गया
आधुनिक सामुदायिक सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की गई
लोनावला टाइगर पॉइंट पर स्काईवॉक और अन्य सुविधाएं बनाई जाएंगी
रायगढ़ दुर्ग एवं क्षेत्र विकास के लिए 100 करोड़ का ऐलान
राजगढ़ तोरणा, शिवनेरी, सजगढ़, विजय दुर्गा के लिए 14 करोड़ देने की घोषणा
शिवड़ी और सेंट जॉर्ज के विकास के लिए 7 करोड़ का ऐलान
आजादी के अमृत महोत्सव के लिए 500 करोड़ देने का ऐलान किया गया
गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र की संस्कृति को दिखाने वाली फिल्म का होगा प्रदर्शन
औरंगाबाद में वंदे मातरम हॉल के निर्माण के लिए 43 करोड़ दिए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग के लिए 195 करोड़ देने का किया गया ऐलान
2 अप्रैल (गुड़ी पड़वा दिवस) को मुंबई में मराठी भाषा भवन का भूमिपूजन किया जाएगा
महाराष्ट्र में थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर के लिए अलग से राशन कार्ड बनाने का ऐलान किया गया
ट्रेन्ड मैनपॉवर के लिए, सभी योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।