'कुर्सी पर बैठ कर गांजा पीने वाले कंफ्यूजन ना फैलाएं, जानिए मुंबई की मेयर को क्यों ऐसा कहना पड़ा...

Published : Jan 08, 2022, 07:11 PM ISTUpdated : Jan 08, 2022, 07:17 PM IST
'कुर्सी पर बैठ कर गांजा पीने वाले कंफ्यूजन ना फैलाएं, जानिए मुंबई की मेयर को क्यों ऐसा कहना पड़ा...

सार

मुंबई में कोरोना की थर्ड वेव बेकाबू होती दिख रही है। शहर के लोगों में डर सताने लगा है कि अब जल्द ही राज्य सरकार यहां लॉकडाउन लगाने वाली है। इसी को लेकर महापौर  किशोरी पेडनेकर ने मीडिया से बात की और  स्पष्ट कहा कि मुंबई में फिलहाल कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। कुछ लोग गांजा पीकर कंफ्यूजन ना फैलाएं।

मुंबई (महारष्ट्र). कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन ने देश में तीसरी लहर ला दी है। देशभर में आधे से ज्यादा मामले तो सिर्फ महाराष्ट्र से ही आ रहे हं। खासकर मुंबई में कोरोना की थर्ड वेव बेकाबू होती दिख रही है। शहर के लोगों में डर सताने लगा है कि अब जल्द ही राज्य सरकार यहां लॉकडाउन लगाने वाली है। इसी खौफ के चलते प्रवासी मजदूर तक मुंबई छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं  खबरें चल रही हैं कि मुंबई मेयर ने कहा कि अब लॉकडाउन लगने वाला है। इसी को लेकर महापौर  किशोरी पेडनेकर ने मीडिया से बात की और  स्पष्ट कहा कि मुंबई में फिलहाल कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। कुछ लोग गांजा पीकर कंफ्यूजन ना फैलाएं। विपक्षी नेता ही लॉकडाउन की बात फैला रहे हैं।

विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला
दरअसल. मेयर किशोरी पेडनेकर आज शनिवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जंबो कोविड सेंटर में स्थितियों का जायजा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई में जो 20 हजार केस आ रहे हैं उनमें से 17 हजार केस मामूली लक्षण या बिना लक्षणों वाले हैं। यह राहत की बात है कि इनमे से एक भी मरीज आईसीयू पेशेंट नहीं है। लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है, बस सावधानी बरतनी है।

कुर्सी में बैठ कर गांजा पीते हैं विपक्षी नेता
मेयर किशोरी पेडनेकर ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा कि विपक्षी नेताओं के लिए कुर्सी में बैठ कर गांजा पीते हुए आलोचना करना आसान है। मैंने कभी नहीं कहा कि मुंबई में लॉकडाउन लगेगा। जनता में कोरोना की स्थितियों और लॉकडाउन का डर हम नहीं, विपक्षी नेता बढ़ा रहे हैं। स्थितियों को देखते हुए बीएमसी काम कर रही है। कोरोना की संख्या स्टेबल है, इसलिए फिलहाल लॉकडाउन का सवाल नहीं है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल