जॉब की तलाश में आई नेपाल की नाबालिग लड़की से ऑटो रिक्शा चालक ने रेप किया, दो युवकों ने छेड़छाड़ भी की

Published : Jan 08, 2022, 07:39 AM IST
जॉब की तलाश में आई नेपाल की नाबालिग लड़की से ऑटो रिक्शा चालक ने रेप किया, दो युवकों ने छेड़छाड़ भी की

सार

घटना बुधवार देर शाम की है। लड़की ने यहां हडपसर से पेठ के लिए ऑटो रिक्शा की सवारी की, लेकिन किराया नहीं दे सकी। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की ने ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ हडपसर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग नेपाली लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नौकरी की तलाश में भारत आई थी। घटना बुधवार देर शाम की है। लड़की ने यहां हडपसर से पेठ के लिए ऑटो रिक्शा की सवारी की, लेकिन किराया नहीं दे सकी। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की ने ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ हडपसर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना से 15 दिन पहले दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुणे पुलिस ने इन दोनों लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 11 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

राजस्थान में दर्दनाक मामला: लड़की की हत्या के बाद शव के साथ हैवानों ने किया गैंगरेप, पुलिस भी मामला जान शॉक्ड

मोस्ट वांटेड 'वसूली गर्ल', जिसने एक साल में कई लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, शादी करती फिर दिखाती असली रंग

गुजरात में रेप केस में उम्रकैद की सजा मिलते ही बौखलाया अपराधी, जज पर फेंका जूता, जाने फिर क्या हुआ

MP में 5 साल की बच्ची से रेप बाद की हत्या, दरिंदे 6 महीने से मासूम के साथ कर रहे थे हैवानियत..

शर्मनाक: शादी के एक माह बाद दुल्हन से देवर ने किया रेप, फिर नाना-फूफा और बड़े सुसर ने 45 दिन तक की हैवानियत

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट