महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को बांटे पोर्टफोलियो: फडणवीस से शिंदे तक, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Published : Aug 14, 2022, 05:23 PM ISTUpdated : Aug 14, 2022, 05:51 PM IST
महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को बांटे पोर्टफोलियो: फडणवीस से शिंदे तक, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

सार

 महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने के बाद आज 14 अगस्त को  मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है। देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग मिला है तो वहीं सीएम ने नगर विकास अपने पास रखा है।

मुंबई. 9 अगस्त को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ था। अब पूरे पांच दिन बाद शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। इतना ही नहीं मंत्रियों के पोर्टफोलियो की लिस्ट जारी भी कर दी गई है। राज्य के डिप्टी सीएम और सरकार में नंबर दो का कद रखने वाले देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग दिया गया है। तो वहीं मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास कई विभाग रखे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने किसी के लिए आवंटित नहीं किए हैं।

सीएम शिंदे पास होगी कई विभागों की कमान
दरअसल, राज्य के मुखिया कहे जाने वाले मु्ख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने अपने पास कई विभाग रखे हैं। उन्होंने अभी ऐसे कई विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए हैं। उनके पास जो विभाग है उनमें शहरी विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी,  सामान्य प्रशासन, प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक और वक्फ के साथ-साथ अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं।

जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
1. राधाकृष्ण विखे पाटिल -  राजस्व विभाग और पशुसंवर्धन विभाग
2. सुधीर मुनगंटीवार       -  वन, सांस्कृतिक और मत्स्य  विभाग
3. चंद्रकांत राधा पाटिल  -  उच्च शिक्षा ,तकनीकी शिक्षा, वस्त्रोद्योग
4. विजय कुमार गावित   -  आदिवासी विकास विभाग
5. गिरीश महाजन         -  ग्राम विकास विकास
6. रवींद्र चव्हाण            -  लोक निर्माण विभाग
7.  गुलाब राव पाटिल    - जल संसाधन और स्वच्छता विभाग 
8. संजय राठौड़            - अन्न और औषधि विभाग
9. संदीपन भुमरे           - रोजगार गारंटी योजना और बागवानी विभाग 
10. अतुल सावे           -  सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण विभाग
11. शंभूराज देसाई      - राज्य उत्पाद शुल्क विभाग 
12. दादा भुसे             - रोजगार गारंटी योजना और बागवानी विभाग
13. सुरेश खाड़े          - श्रम विभाग
14. उदय सामंत ने      - उद्योग विभाग
15. तानाजी सावंत       - सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग 
16.  अब्दुल सत्तार      - कृषि विभाग विभाग
17. दीपक केसरकर    - स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा विभाग 
18. मंगल प्रभात लोढ़ा  - पर्यटन, महिला और बाल विकास विभाग

45 दिन पहले मुख्यमंत्री बने थे एकनाथ शिंदे
बता दें कि  एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की थी शपथ ली थी। वहीं सीएम के दाबेदार माने जाने वाले बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को डिप्टी सीएम बने। शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों ने शिंदे के नेतृत्व में पार्टी से बगावत कर दी थी, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी सरकार जून में गिर गई थी। वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब 40 दिनों के बाद 9 अगस्त को  मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। 

.यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 40वें दिन एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार, जानें दोनों खेमे से कौन से18 विधायक बने मंत्री

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video