महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के 40वें दिन कैबिनेट का विस्तार हुआ। मंगलवार 11 बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।

मुंबई. महाराष्ट्र को आखिरकार 18 मंत्री मिल गए। एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के 40वें दिन कैबिनेट का विस्तार हुआ। 09 अगस्त, दिन मंगलवार को 11 बजे राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह के चलते एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। दूसरी तरफ मंत्रीमंडल विस्तार से पहले बीजेपी नेताओं की बैठक डिप्टी सीएम के आवास पर हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों खेमे से 9-9 नेताओं ने ली शपथ 

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 9 और शिंदे खेमे के 9 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम देवेन्द्र फणडवीस को गृह मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें- एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद 30 जून को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

किस गुट से कौन बना मंत्री, बीजेपी गुट से किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ...

1 - राधाकृष्ण विखे पाटिल

2 - सुधीर मुनगंटीवार

3 - चंद्रकांत राधा पाटिल

4 - विजय कुमार गावित

5 - गिरीश महाजन

6 - रवींद्र चव्हाण

7 - अतुल सावे

8 - मंगल प्रभात लोढा

9 - शंभूराज देसाई 


शिंदे गुट से किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ...

1 - गुलाब राव पाटिल

2 - दादा भुसे

3 - संजय राठौड़

4 - सुरेश खाड़े

5 - संदीपन भुमरे

6 - उदय सामंत

7 - तानाजी सावंत

8 - अब्दुल सत्तार

9 - दीपक केसरकर

शिवसेना किसकी...12 अगस्त को होगी कोर्ट में सुनवाई

उधर, शिवसेना किसकी...वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। इसकी सुनवाई 12 अगस्त को भी है। कोर्ट एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। विधायकों की अयोग्यता औऱ असली शिवसेना किसकी है इसे लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- पात्रा चॉल घोटाला: संजय राउत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा