
मुंबई। अपने दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचीं टीएमसी (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) ने NCP चीफ शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा- कांग्रेस नेतृत्व वाला UPA अब कोई गठबंधन नहीं है। इसका कोई अस्तित्व नहीं है। इससे पहले TMC प्रमुख ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। ममता ने कहाकि अगर कोई कुछ करता नहीं है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इसीलिए हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा है। उद्धव ठाकरे को लेकर ममता ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हॉस्पिटल में एडमिट उद्धव ठाकरे जल्दी फिट होकर सामने आएं। हम भाजपा (BJP)के खिलाफ एक मजबूत वैकल्पिक बल बनाने जा रहे हैं। शरद पवार सीनियर नेता हैं और मैं उनके साथ एक राजनीतिक चर्चा के लिए यहां आई हूं। हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक सक्षम विपक्ष तैयार कर रहे हैं।
पवार बोले- बंगाल और महाराष्ट्र का पुराना नाता
ममता और शरद पवार की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का पुराना नाता रहा है। कल चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी की आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात हुई और आज वे एक पॉलिटिकल डिस्कशन के लिए यहां आईं। उन्होंने बंगाल में हुई जीत का अपना अनुभव हमसे शेयर किया है।
जो BJP के खिलाफ वे सभी हमारे साथ
पवार ने कांग्रेस को भी विपक्ष के इस नए मोर्चे में शामिल करने को लेकर कहा कि जो भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ हैं, वह हमारे साथ खड़े होकर भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं। 2024 में नेतृत्व कौन करेगा, यह बाद का मुद्दा है। पहले सबको एक मंच पर आने की जरूरत है। इससे पहले ममता ने मुंबई के वाईबी चव्हाण हॉल में सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा, अगर सभी रीजनल पार्टीज एक साथ आ जाएं तो भारतीय जनता पार्टी को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा, मैंने बहुत बार कांग्रेस को कहा कि एक एक्सपर्ट टीम बनाओ, जो हमें गाइड करे, लेकिन कांग्रेस सुनती ही नहीं है।
यह भी पढ़ें
ममता की सिविल सोसायटी मीटिंग में पहुंचे जावेद अख्तर, महेश भट्ट! तीसरी लाइन में दिखे कांग्रेसी शत्रुघ्न सिन्हा
मोदी सरकार ने संसद में बताया - 2009 में नक्सली हिंसा की सर्वाधिक 2,258 घटनाएं हुईं, अब इनमें 70 फीसदी तक कमी
Omicron : 15 दिसंबर से चालू नहीं होंगीअंतरराष्ट्रीय उड़ानें, DGCA ने कहा- सही समय पर जारी करेंगे नई तारीख
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।