पिकनिक मनाने गया यह परिवार वापस नहीं लौटा जिंदा, पति-पत्नी और बेटे का शव मिला..बेटियों का नहीं पता

Published : Oct 02, 2020, 01:48 PM ISTUpdated : Oct 02, 2020, 02:53 PM IST
पिकनिक मनाने गया यह परिवार वापस नहीं लौटा जिंदा,  पति-पत्नी और बेटे का शव मिला..बेटियों का नहीं पता

सार

महाराष्ट्र के नांदेड़  में पिकनिक लिए गए एक परिवार के पांच लोगों के साथ हादसा हो गया। पुलिस को एक सप्ताह बाद तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दो की खोज फिलहाल जारी है।

नांदेड़ (महाराष्ट्र). अक्सर लोग समय मिलते ही पिकनिक मनाने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यह खुशी पलभर में मातम में बदल जाती है। ऐसी ही एक दुख घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ से सामने आई है। जहां पिकनिक लिए गए एक परिवार के पांच लोगों के साथ हादसा हो गया। पुलिस को एक सप्ताह बाद तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दो की खोज फिलहाल जारी है।

एक सप्ताह बाद इस हालत में मिली पति-पत्नी और बेटे की लाश
दरअसल, शुक्रवार को नांदेड़ के सहस्रकुंड झरने के पास से एक  दंपति और उनके बेटे का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने उनकी पहचान प्रवीण वालेमेश्वर और उनकी पत्नी व 11 साल के एक बेटे के रूप में की। बता दें कि पांच लोगों का यह परिवार वे पिछले सप्ताह पिकनिक मनाने के लिए इस झरने पर गया था। जो अचानक गायब हो गया था, काफी खोजबीन के बाद अब तीन शव मिल गए हैं। वहीं दो अभी भी लापता हैं।

बेटियों का अब तक सुराग नहीं...
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिवार झरने के नीचे नहाने गया होगा और अचानक पानी के फ्लो आ जाने से वह बह गए होंगे। हालांकि करीब 7 दिन से इसके बाद से लगातार गोताखोर और स्थानीय पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही थी। लेकिन अभी भी दो बेटियों का अब तक सुराग नहीं मिला है।  गोताखोर की एक टीम आज भी तलाश कर रही है।  

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
NEET री-एग्जाम के तनाव में 19 साल की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल तोड़ने वाली बात