बदला लेने वाले बंदर: कुत्तों ने ऐसी क्या गलती की, जिससे बंदरों ने 80 पिल्लों को मौत के घात उतार दिया

Published : Dec 18, 2021, 07:55 PM IST
बदला लेने वाले बंदर: कुत्तों ने ऐसी क्या गलती की, जिससे बंदरों ने 80 पिल्लों को मौत के घात उतार दिया

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों में बदला लेने का भूत सवार है। बंदर पिल्लों को उठाकर किसी पेड़ या ऊंची इमारत के ऊपर से फेंक देते हैं।

मुंबई. स्ट्रीट डॉग्स के बीच लड़के झगड़ने की खबरें और वीडियो तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार हुआ हो, जिसमें 80 पिल्लों की मौत हो गई है। शायद नहीं। लेकिन महाराष्ट्र के बीड़ में कुछ ऐसा ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर आवारा कुत्तों ने एक नवजात बंदर को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद बंदरों ने हमला कर दिया। कम से कम 80 पिल्लों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मजलगांव में बंदरों ने पिछले तीन महीनों में लगभग 80 पिल्लों को ऊंचाई से नीचे फेंक कर मार डाला है। 

ऊंची इमारत से नीचे फेंक देते हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों में बदला लेने का भूत सवार है। बंदर पिल्लों को उठाकर किसी पेड़ या ऊंची इमारत के ऊपर से फेंक देते हैं। मजलगांव के गांव लावूल की आबादी करीब 5000 है। हालांकि, अब इस गांव में एक भी पिल्ला नहीं बचा है। लावूल में बंदरों के व्यवहार से ग्रामीणों में दहशत है। उनमें से कुछ का कहना है कि बंदरों का एक गिरोह गांव में घुसता है और पिल्लों पर हमला कर देता है। एक ग्रामीण ने कहा, बंदर गांव के अंदर आते हैं और पिल्लों की तलाश करते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि एक बार जब बंदरों को एक पिल्ला मिल जाता है तो वे उसे उठा ले जाते हैं और उसे मारने के लिए नीचे फेंकने से पहले उसे एक ऊंचे पेड़ या इमारत पर ले जाते हैं।

बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत
जब से बंदरों के हमले शुरू हुए हैं, निवासी इस उम्मीद में वन विभाग से उम्मीद में बैठे हैं कि वे इलाके में आतंक फैलाने वाले बंदरों को पकड़ लेंगे। वन विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से अधिकांश बंदरों को पकड़ने में कामयाबी मिली है, लेकिन स्थानीय लोग अभी भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने खुद भी पिल्लों को बचाने की कोशिश की है, लेकिन बंदरों ने इंसानों पर भी हमला शुरू कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों को भी चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीड में बंदरों ने अब स्कूल जाने वाले बच्चों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। 

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने