Mumbai में कोरोना ने डराया, 24 घंटे के अंदर ही 10,860 नए केस, दो की मौत

मुंबई में वर्तमान की बात करें तो कुल 834 लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 52 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर बताए जा रहे हैं। राहत की बात ये रही है कि 634 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। ऐसे में रीकवरी रेट 92 प्रतिशत है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 2:33 PM IST / Updated: Jan 04 2022, 08:28 PM IST

मुंबई :  महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना ने एक बार फिर डरा दिया है। संक्रमित मामलों में बड़ा उछाल आया है। 24 घंटे के भीतर ही 10 हजार 860 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इन नए मामलों के साथ ही अब मुंबई में कोरोना वायरस के 47 हजार 476 एक्टिव केस हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले  सोमवार को मुंबई में 8 हजार 82 नए मामले सामने आए थे, लेकिन आज संक्रमण की रफ्तार और बढ़ गई है।

अभी ये है स्थिति
मुंबई में वर्तमान की बात करें तो कुल 834 लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 52 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर बताए जा रहे हैं। राहत की बात ये रही है कि 634 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। ऐसे में रीकवरी रेट 92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुंबई में 49,661 कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं।

Latest Videos

पिछले 13 दिनों का हाल
03 जनवरी- 8082 केस
02 जनवरी- 8063 केस
01 जनवरी- 6347 केस
30 दिसंबर- 3671 केस
29 दिसंबर- 2510 केस
28 दिसंबर- 1377 केस
27 दिसंबर- 809 केस
26 दिसंबर- 922 केस
25 दिसंबर- 757 केस
24 दिसंबर- 683 केस
23 दिसंबर- 602 केस
22 दिसंबर- 490 केस
21 दिसंबर- 327 केस

ऐसा हुआ तो लगेगा लॉकडाउन
संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि शहर में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार से ज्यादा होती है तो मुंबई में केंद्र के नियमानुसार लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। मुंबई के नगर आयुक्त इकबाल चहल ने बताया कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नियम के अनुसार आने वाले समय में एक्शन लिया जाएगा।

महाराष्ट्र का हाल
वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 18,466 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 20 मौतें हुई हैं। वहीं 66,308 एक्टिव केस हैं। ओमिक्रॉन मामले की संख्या 653 तक पहुंची है, जिनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें-मुंबई में कोरोना ऐसे होगा खत्म: 1 मरीज तो पूरी मंजिल और 10 मिले तो बिल्डिंग होगी सील, पढ़िए BMC की नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें-मुंबई में तेजी से बढ़ रहा Corona, अस्पतालों में बढ़ने लगी बेड की डिमांड, ऐसा हुआ तो Lockdown भी तय

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म