Maharashtra में बढ़ा कोरोना का ग्राफ..PM Modi आज शाम CM उद्धव ठाकरे से करेंगे बात

बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ 13 मरीजों की जान गई है। सिर्फ मुंबई में ही 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2022 10:51 AM IST / Updated: Jan 07 2022, 04:36 PM IST

मुंबई : कोरोना ने एक बार फिर से महाराष्ट्र को डरा दिया है। संक्रमण के बढ़ते ग्राफ से लोगों में खौफ है। दूसरे राज्यों के लोग अब पलायन करने लगे हैं। रोजाना के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि ताजा हालात कितने गंभीर हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ कोविड-19 की स्थिति को लेकर बैठक करेंगे।

वीकेंड कर्फ्यू पर फैसला नहीं - मेयर
दूसरी ओर मुंबई में कोरोना का रफ्तार बेकाबू है। ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू के सवाल पर मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा था कि राज्य सरकार और नगरीय निकाय की ओर से केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉककडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और निश्चित तौर पर इसे नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि होती है तो फिर लॉकडाउन के अलावा कोई उपाय नहीं है। 

Latest Videos

24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा केस
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर रोज रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। जबकि 8907 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। राज्य में 13 मरीजों की मौत हुई है। जबकि मुंबई में गुरुवार को 20 हजार 181 नए मरीज मिले। इसके साथ ही चार मरीजों की हुई है। पूरे प्रदेश में अभी 1 लाख 14 हजार 847 एक्टिव केस हैं। अब तक महाराष्ट्र में 67 लाख 93 हजार 297 मरीज मिले और इलाज के बाद 65 लाख 33 हजार 154 मरीज ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में
महाराष्ट्र में पिछले 4 दिनों में राज्य के अलग-अलग अस्पतालों के 338 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। जबकि मुंबई के सियोन में 98, जेजे में 83, केईएम में 73 और नायर अस्पताल में 59 पॉजिटिव डॉक्टर एडमिट किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-मुंबई में खतरनाक थर्ड वेव: पलायन करने लगे मजदूर, बोले-यहां रहे तो भूखे मर जाएंगे..आने लगीं बेबसी की तस्वीरें

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में लगातार कोरोना ब्लास्ट, 36 हजार से ज्यादा नए केस, मुंबई में आज से लग सकता है लॉकडाउन

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel