मुंबई में तेजी से बढ़ रहा Corona, अस्पतालों में बढ़ने लगी बेड की डिमांड, ऐसा हुआ तो Lockdown भी तय

Published : Jan 04, 2022, 04:41 PM IST
मुंबई में तेजी से बढ़ रहा Corona, अस्पतालों में बढ़ने लगी बेड की डिमांड, ऐसा हुआ तो Lockdown भी तय

सार

सोमवार तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो BMC के अंतर्गत आने वाले 30 हजार 565 कोविड बेड में से 12.2 प्रतिशत यानी 3,735 बेड भर गए हैं। 2,720 ICU बेड में से 14 प्रतिशत पर मरीज हैं। प्राइवेट अस्पतालों के 5,192 कोविड बेड में से 16 फीसदी यानी 838 जनरल बेड और 3 परसेंट यानी 180 ICU बेड पर मरीज भर्ती हैं। 

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में अब कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के बीच मुंबई में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शहर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।। BMC की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 4 दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 15 फीसदी तक बढ़ गई है। जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद
कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बाद सभी कोविड सेंटर्स में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्राइवेट अस्पतालों में नॉन-कोविड वार्ड्स को कोरोना वार्ड में बदलने का काम भी शुरू हो गया है। BMC की तरफ से बताया गया कि कुछ अस्पतालों में ICU में एडमिट होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। कई मरीजों में ऑक्सीजन लेवल गिरने की भी जानकारी मिली है।

इतने मरीज अस्पताल में भर्ती
सोमवार तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो BMC के अंतर्गत आने वाले 30 हजार 565 कोविड बेड में से 12.2 प्रतिशत यानी 3,735 बेड भर गए हैं। 2,720 ICU बेड में से 14 प्रतिशत पर मरीज हैं। प्राइवेट अस्पतालों के 5,192 कोविड बेड में से 16 फीसदी यानी 838 जनरल बेड और 3 परसेंट यानी 180 ICU बेड पर मरीज भर्ती हैं। शहर में पिछले दो हफ्तों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। 

9 महीने बाद ऐसी स्थिति
मुंबई में सोमवार को 8,082 पॉजिटिव केस सामने आए, जो 18 अप्रैल 2021 के बाद किसी एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसी दौरान ओमिक्रॉन के 40 नए मामले सामने आए हैं, जिससे महानगर में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 368 हो गई है। BMC के मुताबिक, अब शहर में 8 लाख 7 हजार 602 कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हजार 379 हो गई है। 8,082 नए मामलों में से 90 प्रतिशत यानी 7,273 में बीमारी के लक्षण नहीं थे और केवल 574 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 71 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

ऐसा हुआ तो लगेगा लॉकडाउन
संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि शहर में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार से ज्यादा होती है तो मुंबई में केंद्र के नियमानुसार लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। मुंबई के नगर आयुक्त इकबाल चहल ने बताया कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नियम के अनुसार आने वाले समय में एक्शन लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना पॉजिटिव, अब तक 12 से ज्यादा मंत्री संक्रमित

इसे भी पढ़ें-Omicron के खतरे के बीच मुंबई में पहली से 9वीं क्लास तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद, 10वीं-12वीं के जारी रहेंगे

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट