Omicron: महाराष्ट्र में दो नए केस, साउथ अफ्रीका और अमेरिका से लौटे लोगों में मिला नया वैरिएंट, देश में 24 केस

Published : Dec 06, 2021, 08:34 PM ISTUpdated : Dec 06, 2021, 08:42 PM IST
Omicron: महाराष्ट्र में दो नए केस, साउथ अफ्रीका और अमेरिका से लौटे लोगों में मिला नया वैरिएंट, देश में 24 केस

सार

सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और केस सामने आए हैं। राज्य में अब कुल केस 10 हो गए हैं। वहीं देशभर की बात करें तो नए वैरिएंट के मामलो की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि साउथ अफ्रीका से लौटे एक 37 साल के शख्स में मामले की पुष्टि हुई है।

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant)ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और केस सामने आए हैं। राज्य में अब कुल केस 10 हो गए हैं। वहीं देशभर की बात करें तो नए वैरिएंट के मामलो की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि साउथ अफ्रीका (South Africa) से लौटे एक 37 साल के शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। वह 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। वहीं दूसरे केस की पुष्टि अमेरिका (America) से लौटी एक 36 साल की महिला में हुई है। ये दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों में किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज मुंबई के 7 हिल्स अस्पताल में चल रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर ली गई है। 

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 10 केस
महाराष्ट्र में पिंपरी चिंचवाड़ में 6 लोगों और पुणे में एक लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया जा चुका है। इन मरीजों में नाइजीरिया से लौटी एक महिला, उसकी दो बच्चियां और उसका भाई शामिल है। इसके अलावा पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में फिनलैंड से लौटा एक व्यक्ति भी संक्रम‍ित पाया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं। एक दिन पहले ठाणे के कल्याण-डोंबिवली नगर पालिका क्षेत्र में एक मरीन इंजीरियर संक्रमित पाया गया था।

5 राज्यों में फैला नया वैरिएंट
बता दें कि नया वैरिएंट पांच राज्यों में फैल चुका है। ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले सभी लोग अफ्रीकी देशों से लौटे हैं या कहीं न कहीं उनके संपर्क में आए हैं। अब तक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (Delhi) में एक केस और राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में ओमिक्रॉन के 9 केस पाए गए हैं। जयपुर में एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे जिनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में पांच अन्य लोगों में नया वैरिएंट मिला है।

अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर 
वहीं दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में जोखिम वाले देशों से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों को भर्ती कराया गया है। इन्हीं में से 37 साल के एक शख्‍स में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है। यह शख्स तंजानिया से लौटा था। इससे पहले गुजरात में शनिवार को कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का एक मामला पाया गया था जबकि एक दिन पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी। नए वैरिएंट को लेकर अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें-Omicron: बिहार में फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए नई गाइडलाइन, विमान में बैठने से पहले जरूर पढ़ लीजिए

इसे भी पढ़ें-OMICRON Update: दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था से सिंधिया हुए नाराज, बैठक बुलाकर दी अधिकारियों को समझाइश

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BMC Election 2026: 227 सीट, 1700 कैंडिडेट और तगड़ी सिक्योरिटी-किसका भविष्य दांव पर?
Pune Weather Today: पुणे में 15 जनवरी का मौसम कैसा रहेगा? जानिए दिनभर धूप रहेगी या ठंड बढ़ाएगी हवाएं