'बाप' पर पहुंची शिवसेना की लड़ाई, संजय राउत बोले, वे अपने बाप के नाम पर वोट मांगे, हमारे बाप के नाम पर नहीं

Published : Jun 25, 2022, 06:18 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 06:25 PM IST
'बाप' पर पहुंची शिवसेना की लड़ाई, संजय राउत बोले, वे अपने बाप के नाम पर वोट मांगे, हमारे बाप के नाम पर नहीं

सार

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने पार्टी के बागी विधायकों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग छोड़कर गए हैं वे अपने बाप के नाम पर वोट मांगे। हमारे बाप बालासाहेब ठाकरे के नाम पर नहीं।

मुंबई। शिवसेना में चल रही लड़ाई अब 'बाप' तक पहुंच गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के बागी विधायकों के लिए कहा है कि जो लोग छोड़कर गए हैं वे अपने बाप के नाम पर वोट मांगे। वे हमारे बाप, शिवसेना के बाप, बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट नहीं मांगे। अगर उनमें हिम्मत है तो अपने बाप के नाम पर वोट मांगे। 

संजय राउत ने कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने अपनी स्वार्थ की राजनीति के लिए बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल किया है। जो चले गए हैं वे हमारे पितामह के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ठाकरे के पास बागी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है। हमने 6 प्रस्ताव पारित किए हैं और तय किया है कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा का पालन करेगी और संयुक्त महाराष्ट्र की विचारधारा से समझौता नहीं करेगी। सीएम उद्धव ठाकरे ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। हम सब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
दरअसल, शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा अपने गुट के नाम के साथ बालासाहेब ठाकरे का नाम जोड़ने पर उद्धव ठाकरे के गुट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संजय राउत ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के नाम का अगर किसी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया तो हमें यह मंजूर नहीं होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- नवनीत राणा ने की महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, बढ़ाई गई पार्टियों के ऑफिस की सुरक्षा

शिवसेना ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
गौरतलब है कि शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे के नाम के दुरुपयोग को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। शिवसेना के 38 बागी विधायक एकनाथ शिंदे अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं और उनकी पार्टी का नाम शिवसेना (बाला साहेब) हो सकता है। यह सूचना मिलने के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड, बागी विधायकों ने बाला साहेब ठाकरे के नाम से बनाया नया दल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video