बदले की आग में जब बंदरों ने 80 कुत्तों को मार डाला, तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDoge..देखिए मजेदार मीम्स

Published : Dec 19, 2021, 07:23 PM ISTUpdated : Dec 19, 2021, 07:24 PM IST
बदले की आग में जब बंदरों ने 80 कुत्तों को मार डाला, तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDoge..देखिए मजेदार मीम्स

सार

 एक अजीबोगरीब घटना महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव में घटी, जो लोगों को हैरान करने वाली थी। यहां बंदरों के एक समूह ने बदला लेने के चक्कर में गांव के करीब 80 कुत्तों के पिल्लों को मार डाला। 

बीड़ (महाराष्ट्र). कभी-कभी ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जात है। ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव में घटी, जो लोगों को हैरान करने वाली थी। यहां बंदरों के एक समूह ने बदला लेने के चक्कर में गांव के करीब 80 कुत्तों के पिल्लों को मार डाला। 

बदले की आग में खूनी बने बंदर 
दरअसल, कुत्तों के पिल्लों को बंदरों के द्वारा मारने का सिलसिला करीब एक महीने से चल रहा है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले आवारा कुत्तों ने एक नवजात बंदर को मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद बंदरों ने कुत्तों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम यह है कि अब गांव में एक भी कुत्ता नहीं बचा है। इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बंदरों के इस आतंक के चलते गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक डरे हुए हैं। क्योंकि बंदर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी निशाना बनाने लगे हैं। हालांकि  वन विभाग की टीम ने हमला करने वाले इन बंदरों को पकड लिया है।

ट्विटर पर #MonkeyVsDoge ट्रेंड करने लगा
बता दें कि यह मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर तरह-तरह के मजेदार मीम्स शेयर करने में लगे हुए हैं। जिसकी बदौलत ट्विटर पर #MonkeyVsDoge ट्रेंड करने लगा है। आइए देखते हैं लोगों ने ट्विटर पर जो मजेदार ट्वीट्स शेयर किए हैं...
 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट