‘अगर वो हिंदुत्ववादी होता तो गांधी को नहीं, जिन्ना को गोली मारता’, जानें संजय राउत ने क्यों दिया ये बयान

बता दें कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 4:59 AM IST / Updated: Jan 30 2022, 12:51 PM IST

मुंबई। यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच मोहम्मद अली जिन्ना और पाकिस्तान खासे चर्चा में है। इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और हिंदुत्व पर कहा कि जिन्ना की मांग पाकिस्तान के गठन की थी। अगर कोई वास्तविक 'हिंदुत्ववादी' होता तो वह गांधी को नहीं, जिन्ना को गोली मारता। ऐसा कृत्य देशभक्ति का कार्य होता। गांधीजी के निधन पर आज भी दुनिया शोक में है।

राउत का कहना था कि ‘अगर कोई असली हिंदुत्ववादी होता तो वो जिन्ना को गोली मारता। गांधी को गोली क्यों मारता? जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग की थी, जिसने देश का विभाजन किया, जिसने पाकिस्तान की मांग की यानी जिन्ना को गोली मारनी चाहिए थी। अगर आपमें (गोडसे) हिम्मत थी तो जिन्ना को गोली मारते। एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था।

Latest Videos

राहुल गांधी ने कहा था- हिंदुत्ववादी ने गांधीजी को गोली मारी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू को याद किया और ट्वीट किया- एक हिंदुत्ववादी ने गांधीजी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधीजी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं। बता दें कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

 

Goa Polls 2022: संजय राउत बोले- BJP ने उत्पल पर्रिकर को बेइज्जत किया, अब बेईमानी और चरित्र के बीच लड़ाई होगी

UP चुनाव पर संजय राउत का बड़ा हमला, कहा-जिंदा लोग BJP को वोट नहीं देंगे..गंगा में तैरती लाशें आएंगी वोट देने?

संजय राउत बोले- वाइन नहीं शराब, सुपर मार्केट और वॉक-इन स्टोर में वाइन बिकेगी तो किसान की आय होगी दोगुनी

शिवसेना सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- 'शिवसेना प्रत्याशियों से भाजपा घबराई'

संजय राउत बोले- BJP सिर्फ सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती, शिवसेना ने त्याग किया, वर्ना हमारा PM होता

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel