महाराष्ट्र : कार पर बेटी के पैरों की लगाई छाप, हो रही इस शख्स की तारीफ

Published : Jan 09, 2020, 06:16 PM IST
महाराष्ट्र : कार पर बेटी के पैरों की लगाई छाप, हो रही इस शख्स की तारीफ

सार

महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नयी कार पर देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में दो साल की अपनी बेटी के पैरों की छाप लगाई है

मुंबई: महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नयी कार पर देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में दो साल की अपनी बेटी के पैरों की छाप लगाई है। सोशल मीडिया के यूजरों समेत राज्य के मंत्री अशोक चव्हाण ने भी व्यक्ति की प्रशंसा की है।

कोल्हापुर के रहने वाले नागेश पाटिल ने नयी कार खरीदने के बाद उसकी ‘पूजा’ की और अपनी दो साल की बेटी के पैरों को ‘कुमकुम’ में डुबोकर उसके पैरों की छाप कार के बोनट पर लगाई। पाटिल पुणे में एक निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बाद में ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने पाटिल से फोन पर बात

यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और अनेक सोशल मीडिया यूजरों ने पाटिल के इस व्यवहार की तारीफ की। चव्हाण ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को पाटिल से फोन पर बात की और कहा कि उनके इस व्यवहार ने ‘‘उनके दिल को छू लिया है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटिल और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट
19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग