मुंबई: होटल में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल, पास स्थित हॉस्पिटल को कराना पड़ा खाली

मुंबई के घाटकोपर में होटल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। होटल के पास स्थित हॉस्पिटल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2022 11:50 AM IST / Updated: Dec 17 2022, 05:21 PM IST

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में छह मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। बगल के अस्पताल को खाली करना पड़ा। पहले मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई। आग भड़की तो उसके हॉस्पिटल तक फैसले का खतरा मंडराने लगा था। 

मृतक की पहचान कुरैशी डेधिया के रूप में हुई है। वह 46 साल के थे। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। आग छह मंजिला 'विश्वास' इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होटल के बिजली मीटर के कमरे में लगी थी। 

20 फीसदी जली एक युवती
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव एवं अग्निशमन अभियान शुरू किया। आग में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और उन्हें इलाज के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने कुरैशी डेधिया को मृत घोषित कर दिया। 18 साल की तानिया कांबले 20 फीसदी जल गई हैं। 20 साल की कुलसुम शेख को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से धुएं का गुबार काफी देर तक उठता रहा। इसके चलते आसपास के इलाके के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। फायर फाइटर्स को आग बुझाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- हादसा या हत्या? तेलंगाना के मनचेरियल में आधी रात झोपड़ी में लगी संदिग्ध आग में 6 लोग जिंदा जले

पुणे में आग लगने से दो लोग घायल
दूसरी ओर आग लगने से महाराष्ट्र के पुणे में दो लोग घायल हो गए। आग वधू बुद्रुक इलाके में स्थित एक कारखाने में विस्फोट के बाद लगी थी। इस फैक्ट्री में कुशन और फोम सामग्री बनाई जाती है। फैक्ट्री में 50-55 गैस सिलेंडर थे। इनमें से 10-12 सिलेंडरों में धमाका हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को भेजा गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- AP के पलनाडु जिले में YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरों-लाठियों से किया हमला, धारा 144

Share this article
click me!