राहुल गांधी की नाराजगी के चलते इस्तीफों का दौर, मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा

Published : Jul 07, 2019, 08:29 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 03:47 PM IST
राहुल गांधी की नाराजगी के चलते इस्तीफों का दौर, मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा

सार

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी खासे नाराज हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद कांग्रेस के बड़े नेता अपना पद छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी इस्तीफा सौंप दिया।  

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद पार्टी के ही नेता संजय निरूपम ने ताना मारा है। हालांकि उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन ट्वीट के जरिये इशारों-इशारों में व्यंग्य मारा। निरूपम ने लिखा-'इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्निहित होती है। यहां तो दूसरे क्षण ‘नेशनल’ लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे ‘कर्मठ’ लोगों से सावधान रहना चाहिए।'
दरअसल कहा जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा अब पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकते हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा 2019 चुनाव से पहले संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। 

26 जून को दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के तुरंत बाद देवड़ा ने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। जब संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया था, तो उन्होंने कहा था कि कोई पद स्थायी नहीं होता। देवड़ा ने 4 जुलाई को गांधी की मुंबई यात्रा का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि चुनावों की तैयारी के लिए उन्हें जो समय दिया गया था वह बहुत कम था और बहुत देर हो चुकी थी।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranveer Singh News: धुरंधर को अंडरवर्ड से धमकी, जानें कितने करोड़ की डिमांड की...
गजब! इमिग्रेशन ऑफिसर को ही लगा दिया 79 लाख रुपए का चूना, कैसे हुआ बड़ा साइबर स्कैम?