मनसे नेता की कार पुल से रेलवे पटरी पर गिरी, एक घंटे तक नहीं चलीं रेलगाड़ियां

Published : Dec 19, 2019, 12:12 PM IST
मनसे नेता की कार पुल से रेलवे पटरी पर गिरी, एक घंटे तक नहीं चलीं रेलगाड़ियां

सार

ठाणे रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि निलजे क्षेत्र में दीवा-पनवेल मार्ग पर बुधवार को आधी रात से कुछ देर पहले यह घटना हुई  

ठाणे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विधायक राजू पाटिल की एक कार ठाणे जिले में पुल से नीचे रेलवे पटरी पर जा गिरी जिसकी वजह से कोंकण रेलवे मार्ग करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। ठाणे रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि निलजे क्षेत्र में दीवा-पनवेल मार्ग पर बुधवार को आधी रात से कुछ देर पहले यह घटना हुई। कार जब पुल से रेलवे पटरी पर गिरी उस समय वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।

यह कार कल्याण विधानसभा क्षेत्र के मनसे विधायक राजू पाटिल की है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि घटना के समय वह कार में नहीं थे और उनका चालक कार चला रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक ईंधन भरवा कर लौट रहा था तभी यह एसयूवी ओवरब्रिज मार्ग पर रेलिंग से टकराई और नीचे पटरी पर गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे से पहले ही चालक वाहन से कूद गया था और वह सुरक्षित है। कोंकण रेल मार्ग पर इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रही। बाद में कार को मार्ग से हटाया गया और बुधवार रात करीब एक बजे सेवा बहाल हुई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी